Bhopal News: आरोपियों ने मोबाइल में लगे सिम की डुप्लीकेट निकाली तो गुपचुप चोरी का प्रकरण दर्ज

भोपाल। राजधानी में सायबर फ्रॉड की रोकथाम के लिए ऑपरेशन फेस मुहिम चल रही है। लेकिन, उसकी असली कहानी 14 अप्रैल को उजागर हो गई। दरअसल, भोपाल (Bhopal News) शहर के गोविंदपुरा इलाके में लगभग एक महीना पूर्व डीआरएम अफसर का मोबाइल चोरी गया था। उसमें गंभीरता लेने की बजाय चोरी का आवेदन ले लिया। वारदात करने वाले आरोपियों ने अफसर की डुप्लीकेट सिम जारी कराई तो पुलिस को अपनी ड्यूटी याद आई। अब अफसर आधिकारिक बयान देने से बच रहे हैं।
साप्ताहिक हाट में खरीदारी करते समय हुई वारदात
गोविंदपुरा (Govindpura) थाना पुलिस के अनुसार प्रदीप भार्गव पिता स्वर्गीय श्रीनाथ भार्गव उम्र 61 साल के साथ चोरी की वारदात 10 मार्च की रात लगभग आठ बजे हुई थी। वह उसी दिन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे थे। लेकिन, पुलिस ने उनसे चोरी का आवेदन लेकर चलता कर दिया। प्रदीप भार्गव (Pradeep Bhargav) अवधपुरी (Awadhpuri) थाना क्षेत्र स्थित आधारशिला (Adharshila) के ईस्ट ब्लॉक में रहते हैं। वे डीआरएम कार्यालय (DRM Office) में सहायक यंत्री विद्युत शाखा (Assistant Engineer, Electrical Branch) में तैनात हैं। घटना वाले दिन वे कस्तूरबा अस्पताल (Kasturba Hospital) के सामने साप्ताहिक हाट में खरीददारी कर रहे थे। उन्होंने मोबाइल (Mobile) से फल खरीदने के बाद फोनपे से भुगतान किया था। पुलिस ने उस वक्त कोई कार्रवाई नहीं की। लेकिन, प्रदीप भार्गव को पता चला कि आरोपियों ने उनके फोनपे से पैसा निकालने के लिए जिस मोबाइल को चोरी किया उसकी डुप्लीकेट सिम जारी करा ली है। उनका मोबाइल एप्पल कंपनी का था, जिसकी कीमत करीब 85 हजार रुपए हैं। गोविंदपुरा थाना पुलिस ने इस मामले में 14 अप्रैल को गुपचुप तरीके से अब मोबाइल चोरी का प्रकरण 239/26 दर्ज किया है। जबकि इसी थाना क्षेत्र में पिछले एक पखवाड़े में मोबाइल और बैग झपटने की आधा दर्जन वारदातें हो चुकी है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।