MP Cop News: एसीपी कोर्ट में रिश्वत लेकर बैल ऑर्डर की शिकायत

Share

MP Cop News: डीसीपी ने रीडर को लाइन हाजिर करके जांच बैठाई, पद का इस्तेमाल करके गवाह को धमकाने नोटिस देकर बुलाया

MP Cop News
ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। राजधानी की एक एसीपी कोर्ट में रिश्वत लेकर बैल ऑर्डर देने का संगीन मामला सामने आया है। इन आरोपों को लेकर ​बकायदा डीसीपी के पास शिकायत भी हुई है। जिसके बाद एसीपी कोर्ट (MP Cop News) के रीडर को लाइन हाजिर करके मामले की जांच करने आदेश दिए गए हैं। वहीं आरोप है कि एसीपी कोर्ट की तरफ से जांच को प्रभावित करने के लिए गवाह को नोटिस देकर धमकाया जा रहा है।

चार आरोपियों में से सिर्फ एक व्यक्ति को जमानत

अयोध्या नगर (Ayodhya Nagar) इलाके में रहने वाले जनार्दन मिश्रा (Janardan Mishra), चिराग मिश्रा (Chirag Mishra), प्रेमनारायण और प्रियांशु मिश्रा (Priyanshu Mishra) के खिलाफ महिला थाने (Mahila Thana) में घरेलू हिंसा का मुकदमा दर्ज हुआ था। जिसके बाद गोविंदपुरा एसीपी कोर्ट (Govindpura ACP Court) में भी उन लोगों का प्रकरण चला। प्रकरण के आरोपियों की तरफ से अधिवक्ता बनवारी शर्मा (Advocate Banwari Sharma) ने जमानत के लिए आवेदन लगाया। लेकिन, एसीपी कोर्ट में तैनात रीडर ने 3 मार्च को अधिवक्ता से सात हजार रुपए की रिश्वत मांगी। प्रकरण के तीनों आरोपियों को जमानत नहीं दी गई। जबकि उसी प्रकरण में एक अन्य आरोपी को जमानत 7 मार्च को दे दी गई। इस भ्रष्टाचार की उसी दिन मौखिक शिकायत अधिवक्ता ने डीसीपी जोन—2 विवेक सिंह (DCP Vivek Singh) से कर दी थी। आदेश की कॉपी 12 मार्च को विरोध दर्ज कराने पर दी गई। लेकिन, आदेश में 7 मार्च को ही उसे स्वीकारने का दबाव अधिवक्ता पर बनाया गया। इस कारण अधिवक्ता ने 12 मार्च को डीसीपी कार्यालय में लिखित में शिकायत दर्ज करा दी। आवेदन के साथ अधिवक्ता ने ऑडियो भी अवतार सिंह (Avtar Singh) की भेजी थी।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: तीन बार पत्नी के पेट में घोंपा चाकू

एसीपी कोर्ट के दूसरे कर्मचारियों से फोन लगाए

इस मामले में रीडर अवतार सिंह (Reader Avtar Singh) जब फंसते दिखे तो उन्होंने एसीपी कोर्ट के ही अन्य कर्मचारियों के नंबर से प्रकरण में महत्वपूर्ण गवाह को 6 से 9 अप्रैल के बीच कई बार फोन लगाया। उससे पैसा लेकर मामले में समझौता करने के लिए भी बोला गया। पीड़ितों की तरफ से दावा किया गया है कि रीडर का कहना था कि रिश्वत की रकम एसीपी को भी देना होती है। मामले (MP Cop News) में जांच चलने की जानकारी होने के बावजूद प्रकरण में आरोपी से चार हजार रुपए का जबरिया बाउंड भराया गया। ऐसा करने के खिलाफ भी डीसीपी कार्यालय में 11 अप्रैल को लिखित में शिकायत अधिवक्ता की तरफ से दर्ज कराई गई। ऐसा करने पर विरोध करने पर अधिवक्ता के साथ हाथापाई भी की गई। जिसके बाद अधिवक्ता की तरफ से जेपी अस्पताल (JP Hospital) में जाकर मेडिकल कराया गया और गोविंदपुरा थाने में प्रकरण दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया गया। एफआईआर दर्ज नहीं करने को लेकर भी डीसीपी कार्यालय में आवेदन दिया गया है।

आरोपों को लेकर यह बोले अधिकारी

MP Cop News
गोविंदपुरा थाना, जिला भोपाल — फाइल फोटो

आरोपों को लेकर हुई शिकायत से संबंधित समस्त दस्तावेज हमारे पास उपलब्ध है। इस मामले में डीसीपी जोन—2 विवेक सिंह (DCP Vivek Singh) से प्रतिक्रिया ली गई। उन्होंने कहा कि मामले की जांच एडिशनल डीसीपी गौतम सोलंकी (Additional DCP Gautam Solanki) कर रहें है। रीडर को लाईन हाजिर कर दिया है। इस मामले में कुछ अन्य पुलिस​कर्मियों की भी भूमिका संदिग्ध है जिसकी पड़ताल की जा रही है। इधर,आरोपों को लेकर एसीपी गोविंदपुरा अदिति भावसार सक्सेना (ACP Aditi Bhavsar Saxena) ने बताया कि पूर्व में भी रीडर और अधिवक्ता के बीच विवाद हुआ था। मुझे कोई जांच होने से संबंधित बात संज्ञान में नहीं हैं। वरिष्ठ अधिकारी ही इस संबंध में कोई प्रति​क्रिया दे सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Cyber Crime: कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर ठगी

यह पहला मामला नहीं, कारोबारी आज भी भयभीत

रिश्वत लेकर बैल करने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले लक्की बाथम (Lucky Batham), उसके छोटे भाई रिषभ बाथम (Rishabh Batham) और उसके एक कर्मचारी को भी प्रतिबंधात्मक धाराओं में गिरफ्तार करके तीन दिन जेल भेज दिया गया था। लक्की बाथम ने बताया कि उसे 2025 में गणेश विसर्जन के दिन पिपलानी (Piplani) थाना पुलिस ने प्रतिबंधात्मक धाराओं में कार्रवाई की थी। जमानत के लिए पैसा मांगा गया था। उस वक्त जो भी पैसा था वह मैंने दिया भी था। हम बाउंड ओवर के खिलाफ केस लड़े और जीते भी हैं। लक्की बाथम को भेल (BHEL) के सारंग पाणी तालाब में मछली पकड़ने का ठेका मिला था। उसका ​गुनाह सिर्फ इतना था कि उसे शारिक मछली (Shariq Machli) गिरोह का आदमी समझकर जबरिया जेल में डाला गया।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

MP Cop News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!