Bhopal News: राजधानी में नहीं थम रही झपटमारी की वारदातें, अरनव अस्पताल के डॉक्टर को बनाया निशाना

भोपाल। राजधानी में झपटमारी की वारदातें नहीं थम रही। ताजा वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के पिपलानी इलाके में हुई। बाइक सवार दो बदमाश अरनव अस्पताल के डॉक्टर का मोबाइल झपटकर ले गए। जिसकी कीमत करीब एक लाख रुपए हैं।
वारदात पर डाल रख्रा है पर्दा
पिपलानी (Piplani) थाना पुलिस के अनुसार डॉक्टर सोनू बघेल पिता इडला बघेल उम्र 28 साल अयोध्या बायपास स्थित गिरनार वैली अपार्टमेंट (Girnar Valley Apartments) में रहते हैं। वे अरनव अस्पताल (Arnav Hospital) में चिकित्सक हैं। झपटमारी की वारदात 12 अप्रैल की रात लगभग नौ बजे हुई। घटना के वक्त डॉक्टर सोनू बघेल (Dr Sonu Baghel) सैमसंग गैलेक्सी पर बातचीत करते हुए टहल रहे थे। तभी पीछे से बाइक (Bike) सवार दो बदमाश आए। उनसे मोबाइल (Mobile) छीनकर भाग गए। पुलिस ने झपटमारी की इस वारदात पर पर्दा डाल रखा है। पिपलानी थाना पुलिस ने प्रकरण 311/26 दर्ज किया है। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी एमपी नगर (MP Nagar) इलाके में झपटमारी की दो वारदातें हुई थी। आशीष रंजन (Ashish Ranjan) और आरिफ खान (Arif Khan) के साथ हुई मोबाइल झपटमारी की दोनों वारदातों पर पुलिस ने आसानी से प्रकरण दर्ज नहीं किया था। दोनों पीड़ितों के आई फोन (IPhone) थे जिनकी कीमत करीब तीन लाख रुपए हैं। इन दोनों झपटमारी की वारदातों पर भी पुलिस ने पर्दा डाला था।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।