Bhopal News: मोबाइल शॉप में वारदात करने वाले दोनों बच्चे गिरफ्तार

Share

Bhopal News: सीसीटीवी कैमरे में हुए थे कैद, चोरी का दर्ज था मामला

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाईन— टीसीआई

भोपाल। मोबाइल दुकान में चोरी करने के मामले में भोपाल (Bhopal News) शहर की हनुमानगंज थाना पुलिस ने दो बच्चों को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज किया था। जिसमें लगे सीसीटीवी कैमरे से पुलिस को सुराग मिला था।

दुकान की जाली तोड़कर चुराए थे मोबाइल

हनुमानगंज (Hanumanganj) थाना पुलिस ने विधि विरोधी बालकों के कब्जे से करीब पौने तीन लाख रुपए के दो मोबाइल भी जब्त कर लिए हैं। पुलिस ने बताया दुकान करार अली (Karar Ali) की है। वह संजय नगर (Sanjay Nagar) ईरानी डेरा में रहते हैं। उनकी घोड़ा नक्कास में स्थित चेतन मार्केट (Chetan Market) में प्ले स्टोर (Play Store) नाम से मोबाइल की दुकान हैं। इसी दुकान की जाली तोड़कर काउंटर के भीतर से सैमसंग गैलेक्सी मॉडल के दो मोबाइल (Mobile) चोरी हुए थे। पुलिस थाने में दुकान में काम करने वाले नौकर गुलाम रजा (Gulam Raza) उम्र 24 साल ने 10 अप्रैल को रिपोर्ट कराई थी। इस मामले की जांच एसआई अमित भदौरिया (SI Amit Bhadauriya) कर रहे हैं। हिरासत में जिन बच्चों को लिया गया है उनकी उम्र महज 12 साल है। उन्हें मोबाइल का शौक था इसलिए वारदात करने दुकान में घुसे थे।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: आयशर कंपनी के कर्मचारी की मौत
Don`t copy text!