Bhopal Cyber Fraud: पेंशनधारी दो वयोवृद्ध अधिकारियों के साथ सायबर फ्रॉड

Share

Bhopal Cyber Fraud: बिजली कंपनी और बैंक कर्मचारी बनकर दिया जालसाजों ने झांसा, पौने तीन लाख रुपए की रकम खातों से निकाली

Bhopal Cyber Fraud
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। प्रदेश के अलग-अलग दो सरकारी विभागों से रिटायर्ड वयोवृद्ध दो अफसरों के साथ सायबर फ्रॉड हुआ। आरोपियों ने किस्तों में करीब दो लाख, 69 हजार रुपए से ज्यादा की रकम निकाल ली। घटनाओं की शिकायत भोपाल (Bhopal Cyber Fraud) शहर के मिसरोद और शाहपुरा थाना क्षेत्र में सायबर क्राइम की तरफ से हुई जांच के बाद एफआईआर दर्ज कराने के लिए पहुंची हैं। जालसाजों ने बिजली कंपनी और बैंक कर्मचारी बनकर वृद्धों को झांसे में लिया था।

स्मार्ट मीटर कराने का झांसा दिया

मिसरोद (Misrod) थाना पुलिस के अनुसार दिनेश काले पिता स्वर्गीय केशव राव काले उम्र 65 साल जाटखेड़ी स्थित रोजवुड इंक्लेव (Rosewood Enclave) में रहते हैं। वे एमपीआरडीसी (MPRDC) विभाग से रिटायर्ड हुए हैं। उनके पास 8 अप्रैल की दोपहर लगभग दो बजे जालसाजों ने कॉल किया। दिनेश काले (Dinesh Kale) को फोन करने वाले व्यक्ति ने बोला कि वह बिजली कंपनी (Electricity Company) से बोल रहा है। बिजली बिल अपडेट नहीं हैं। इसके लिए स्मार्ट मीटर लगाना होगा। इसके लिए 12 रुपए ऑनलाइन जमा करने के लिए बोला गया। इस दौरान बातों में उलझाते हुए जालसाज ने एक लिंक भेज दी थी। उस लिंक के बाद 12 रुपए जमा करने के लिए बोला गया। उन्होंने जैसे ही फोनपे पर जाकर भुगतान करने का प्रयास किया तो उनके खाते से 99 हजार 264 रुपए कट गए। आरोपियों ने वृद्ध से बोला कि वे 800 रुपए ऑनलाइन जमा करेंगें तो गलती से कटी रकम वापस आ जाएगी। यह बात उन्होंने परिजनों को बताई तो ठगी का अहसास हुआ। जिसके बाद उन्होंने हेल्प लाइन में प्रकरण दर्ज कराने के लिए फोन किया। शुरुआती जांच भोपाल सायबर क्राइम (Bhopal Cyber Crime) ने की थी। मिसरोद थाना पुलिस ने प्रकरण 188/26 दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Servant Stolen News: ठेकेदार के घर से आठ लाख का माल गायब, शक नौकरानी पर

पेंशन वाले बैंक खाता पूछकर रकम निकाली

इधर, शाहपुरा (Shahpura) थाना पुलिस ने कृष्ण बहादुर सक्सेना पिता स्वर्गीय प्यारे लाल सक्सेना उम्र 81 साल के साथ 7 अप्रैल को सायबर फ्रॉड हुआ। वे गुलमोहर (Gulmohar) में रहते हैं और शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त है। जालसाज ने कृष्ण बहादुर सक्सेना (Krishna Kumar Saxena) के बैंक ऑफ इंडिया (BOI) के खाते से एक लाख, 69 हजार रुपए निकाल लिए। इससे पहले फोन करने वाले जालसाज ने पंजाब नेशनल बैंक (PNB) का कर्मचारी बनकर बातचीत की थी। जालसाज ने पीएनबी का डेबिट कार्ड रखने पर पेंशनधारियों को ज्यादा मुनाफ होने का लालच देकर झांसे में लिया। उसने बैंक ऑफ इंडिया का खाता नंबर, कार्ड नंबर मांगने के बाद उसके पीछे लगा सीव्हीव्ही नंबर हासिल कर लिया। आरोपी ने तीन किस्त में खाते से रकम निकाली। वारदात के अगले दिन मोबाइल (Mobile) पर संदेश आया तो उन्हें फर्जीवाड़े का पता चला। इस संबंध में राष्ट्रीय हेल्प लाइन में शिकायत होने पर जीरो पर प्रकरण दर्ज करके सायबर क्राइम के जरिए केस डायरी थाने पहुंची। शाहपुरा थाना पुलिस ने प्रकरण 148/26 दर्ज कर लिया है। पुलिस को जांच में जालसाज के दो मोबाइल नंबर की जानकारी मिली है। जिसके संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Cyber Fraud
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Murder News: महिला की निर्मम हत्या 
Don`t copy text!