Bhopal News: मेडिकल स्टोर संचालक समेत दो व्यक्तियों ने की आत्महत्या

Share

Bhopal News: पुलिस को किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला, शव पीएम के लिए भेजा

Bhopal News
जनहित में संदेश: आत्महत्या के विचार आना मानसिक अवसाद के लक्षण है। अकेलापन, खामोशी, चिढ़चिढ़ापन, गुस्सा आना उसके लक्षण हैं। ऐसी अवस्था में परिवार से बातचीत करें और चिकित्सकों से सलाह अवश्य ले।

भोपाल। बीते चौबीस घंटों के दौरान मेडिकल स्टोर संचालक समेत दो व्यक्तियों ने खुदकुशी कर ली। यह घटनाएं भोपाल (Bhopal News) शहर के मिसरोद और निशातपुरा थाना क्षेत्र की है। पुलिस को किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। शव पीएम के लिए भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस की तरफ से जांच के बिंदु तय किए जाएंगे।

पत्नी गई हुई थी गांव

मिसरोद (Misrod) थाना पुलिस के अनुसार प्रियेश चौहान पिता राजकुमार चौहान उम्र 32 साल जाटखेड़ी स्थित निखिल बंगलों में रहते थे। उनकी कृष्णा आर्चेट (Krishna Archet)  में मेडिकल स्टोर थी। प्रियेश चौहान (Priyesh Chauhan) ने सल्फास की गोलियां का 10 अप्रैल को सेवन कर लिया था। जिसके बाद परिजनों ने गंभीर हालत में नेशनल अस्पताल (National Hospital) में भर्ती कराया था। यहां इलाज के दौरान उनकी 11—12 अप्रैल की सुबह लगभग चार बजे मौत हो गई। मिसरोद पुलिस ने मर्ग 25/26 कायम कर लिया है। मामले की जांच हवलदार महेश साहू (HC Mahesh Sahu) कर रहे हैं। इधर, निशातपुरा (Nishatpura) थाना क्षेत्र स्थित करोद की पूजा कॉलोनी (Pooja Colony) में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। शव की पहचान दर्शन सिंह अहिरवार पिता रघुवीर सिंह अहिरवार उम्र 44 साल के रुप में हुई है। वह मूलत: विदिशा (Vidisha) जिले के शमशाबाद थाना क्षेत्र के रहने वाले थे। दर्शन सिंह अहिरवार (Darshan Singh Ahirwar) राज मिस्त्री का काम करते थे। निशातपुरा पुलिस ने अभी मर्ग 27/26 कायम किया है। मामले की जांच हवलदार भोजराज पाठक (HC Bhojraj Pathak) कर रहे हैं। पुलिस को पता चला है कि उनकी पत्नी बेटी और दो बेटों को लेकर गांव गई थी। पत्नी ने 11 अप्रैल को कई बार फोन लगाया। इसके बाद पड़ोसियों को जाकर देखने बोला तो वह फंदे पर लटका मिला था।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: मामी के साथ भांजे ने की अभद्रता

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!