Bhopal Loot News: मिर्च झोंककर 11 तोला सोना लूटने के मामले में चौंका देने वाला खुलासा, क्राइम ब्रांच के अधिकारियों को भी अपना खून बहाना पड़ा

भोपाल। तीन दिन पहले हुई लूट के मामले में सनसनीखेज चौंका देने वाली जानकारियां पुलिस को मिली है। यह घटना भोपाल (Bhopal Loot News) शहर के श्यामला हिल्स इलाके में हुई थी। घटना के शिकार डॉक्टर पर एक सोशल वर्कर महिला ने हमला करने की सुपारी दी थी। उस महिला के खिलाफ पूर्व में कई प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस उसे भी मामले में आरोपी बनाने की तैयारी कर रही है। इससे पहले पुलिस ने लूट में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
मॉर्निंग वॉक करते समय हुई थी पहचान
पुलिस सूत्रों के अनुसार डॉक्टर मनोज वर्मा (Dr Manoj Verma) टीबी रोग विशेषज्ञ हैं। उन्हें किलोल पार्क (Kilol Park) के पास 10 अप्रैल की सुबह लगभग दस बजे साइकिलिंग करते वक्त बाइक (Bike) सवार तीन आरोपियों ने टक्कर मार दी थी। इसके बाद मिर्च पाऊडर झोंकने के बाद उनसे 11 तोला सोने का कड़ा, घड़ी और नकदी लोअर की पेंट से छीन ली। इसी मामले की पड़ताल में दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया। जिसमें हुई पूछताछ में पता चला है कि पूरी योजना आलिया खान (Aliya Khan) उम्र 27 साल ने बनाई थी। वह तलैया थाना क्षेत्र स्थित रेतघाट में रहती है। उसका नाम गिरफ्तार अरशान खान (Arshan Khan) पिता सुलेमान खान उम्र 22 साल ने लिया है। वह टीला जमालपुरा (Teela Jamalpura) स्थित काजीकैंप में रहता है। आलिया खान डाक्टर मनोज वर्मा की करीबी परिचित थी। वह उनके बारे में कई महीनों से जानकारी जुटा रही थी। उसे पता था कि डॉक्टर 11 तोला वजनी सोने का कड़ा पहनते हैं। यह कड़ा वारदात के लिए अहम कारण बना। आलिया खान की मुलाकात सैर करते वक्त हुई थी। अरशान खान और आलिया खान की पेशी में आते-जाते पहचान हुई थी।
अब तक यह हुआ

इस मामले में क्राइम ब्रांच (Crime Branch) भी आरोपियों की धरपकड़ में जुटी है। अरशान खान के दोस्तों के पास डॉक्टर का कड़ा है। जिनको दबोचने उत्तर प्रदेश (UP) के एटा जिले में गई पुलिस का वाहन सड़क पर खड़े ट्रेक्टर ट्राली (Tractor-Trolly) से टकरा गया था। इस हादसे में छह पुलिस अधिकारी और कर्मचारी बुरी तरह से जख्मी है। जिन्हें आगरा (Agra) के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस को घटना वाली तारीख से यकीन था कि वारदात को सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया गया था। जिस कारण पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो उसमें आलिया खान की तरफ से रैकी किए जाने की पुष्टि हो गई थी।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।