Bhopal News: पूर्व से चली आ रही रंजिश के चलते दिया वारदात को अंजाम

भोपाल। गले के पास चाकू मारकर एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने चाकू से वार करके हुंडई कार में भी तोड़फोड़ की है। यह वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में हुई है। पुलिस ने इस मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया है। फिलहाल एक आरोपी का नाम सामने आया है।
पुरानी रंजिश के चलते हुई वारदात
कोतवाली (Kotwali) थाना पुलिस के अनुसार ओसाम दाद खान पिता वाजिद खान उम्र 26 साल तलैया (Tallaiya) थाना क्षेत्र स्थित कमला पार्क (Kamla Park) के नजदीक रहते हैं। उनकी कैफ के साथ पुरानी रंजिश हैं। चाकू मारने की वारदात 13—14 अप्रैल की दरमियानी रात लगभग पौने बारह बजे हुई। ओसाम दाद खान (Osam Dad Khan) घटना के वक्त हुंडई कार (Hyundai Car) एमपी-07-सीडी-3935 में बिजली घर कार्यालय के नजदीक बैठे हुए थे। तभी बाइक से दो साथियों को लेकर कैफ आया। वह उससे पूर्व की घटनाओं को लेकर गाली-गलौज करने लगा। उसने विरोध किया तो चाकू निकालकर हुंडई कार का अगला हिस्सा तोड़ दिया। ओसाम दाद खान कार से निकलकर बाहर आने लगा तो कैफ ने दाहिनी तरफ गले के पास चाकू मारकर उसे बुरी तरह से लहुलूहान कर दिया। इसके बाद आरोपी वहां से धमकाते हुए भाग गए। उसने भाई उमर को बुलाया और हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) पहुंचा। कोतवाली थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 14 अप्रैल को प्रकरण 78/26 दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एसआई हेमंत पाटील (SI Hemant Patil) कर रहे हैं।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।