Bhopal News: सोने-चांदी के जेवरात, नकदी समेत हजारों रुपए का माल समेट ले गए चोर

भोपाल। किसान के सूने मकान का ताला चोरों ने चटका दिया। बदमाश सोने-चांदी के जेवरात, नकदी समेत हजारों रुपए का माल बटोर ले गए। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के मिसरोद इलाके में हुई है। घटना के वक्त पूरा परिवार गमी में गया हुआ था। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज करके संदेहियों की तलाश शुुरु कर दी है।
घर के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की हो रही जांच
मिसरोद (Misrod) थाना पुलिस के अनुसार कपिल विश्वकर्मा पिता रेवाराम विश्वकर्मा उम्र 42 साल कौशल नगर (Kaushal Nagar) में रहते हैं। वे किसानी का काम करते हैं। कपिल विश्वकर्मा (Kapil Vishwakarma) मूलत: रायसेन (Raisen) जिले के रहने वाले हैं। उनकी चाची का 14 मार्च को निधन हो गया था। जिस कारण वे पूरे परिवार के साथ वहां चले गए थे। 13 अप्रैल को कॉलोनी में रहने वाले लोगों ने कपिल विश्वकर्मा को फोन करके बताया कि उनके मकान का ताला टूट गया है। यह पता चलने पर वे रायसेन से भोपाल पहुंचे। उन्होंने देखा कि चांदी की चेन, पायल, तीन बिछिया, दो सोने की हाय, गुल्लक, दो हाथ घड़ी, पांच चांदी की चूडियों के अलावा नकदी पांच हजार रुपए नहीं थे। मिसरोद थाना पुलिस ने प्रकरण 190/26 दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि घर के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की जानकारी जुटाई जा रही है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।