Bhopal News: झूठे आरोपों पर ​गिरफ्तारी करने का आरोप लगाकर फांसी लगाई

Share

Bhopal News: आत्महत्या से पूर्व मोबाइल पर वीडियो बनाया, एक दिन पहले ही पुलिस ने प्रतिबंधात्मक धाराओं में की थी कार्रवाई, भारी पुलिस बल तैनात

Bhopal News
जनहित में संदेश: आत्महत्या के विचार आना मानसिक अवसाद के लक्षण है। अकेलापन, खामोशी, चिढ़चिढ़ापन, गुस्सा आना उसके लक्षण हैं। ऐसी अवस्था में परिवार से बातचीत करें और चिकित्सकों से सलाह अवश्य ले।

भोपाल। पुलिस प्रताड़ना से तंग आकर खुदकुशी करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना से जुड़ा एक वीडियो भी फांसी लगाने वाले व्यक्ति ने बनाया है। यह घटना (Bhopal News) भोपाल शहर के चूनाभट्टी थाना क्षेत्र की है। ले​किन, पुलिस की तरफ से आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी जा रही है। घटना को लेकर ग्रामीणों में काफी रोष है। इसलिए चूना भट्टी इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

नशा करने का आदी था

जानकारी के अनुसार 15 अप्रैल की दोपहर तीन बजे चूना भट्टी (Chuna Bhatti) गांव में स्थित ममता टेंट हाउस के पीछे कदम के पेड़ पर एक व्यक्ति की लाश लटकी मिली। यह सूचना पुलिस को 15 अप्रैल की दोपहर तीन बजे दी गई थी। यह सूचना पुलिस को थाने में नरेंद्र यादव (Narendra Yadav) ने दी थी। शव की पहचान कमलेश यादव पिता भगवान दास यादव उम्र 36 साल के रुप में हुई। वह चूना भट्टी गांव में ही रहता था। पहले ममता टेंट हाउस में ही वह नौकरी करता था। चूनाभट्टी थाना पुलिस ने मर्ग 09/26 कायम कर लिया है। मामले की जांच एएसआई चंद्रभान गुर्जर (ASI Chandrabhan Gurjar) कर रहे है। उन्होंने बताया कि कमलेश यादव (Kamlesh Yadav) की कोरोना काल के समय टेंट हाउस से नौकरी छूट गई थी। उसके बाद वह कभी—कभी ड्रायवरी करता था। उसे नशे की बुरी लत थी।

यह है असली कहानी जिस पर पुलिस ने चुप्पी साधी

चूना भट्टी (Chuna Bhatti) थाना क्षेत्र में तीन दिन पहले कमलेश यादव का मामला थाने पहुंचा था। उस पर बच्चों के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया गया था। इन आरोपों को लेकर बच्चों की तरफ से थाने पहुंचा परिवार एफआईआर चाहता था। लेकिन, पुलिस ने उसके खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं में कार्रवाई करके उसे एसीपी चूना भट्टी कोर्ट में पेश कर दिया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया। जमानत मिलने के अगले दिन कमलेश यादव ने पुलिस पर झूठी एफआईआर करने का आरोप लगाकर वीडियो (Video) बनाया। उसने इसी आत्मग्लानि में आत्महत्या करने की बात बोली। हालांकि थाना प्रभारी धर्मेंद्र मौर्य (TI Dharmendra Maurya) से इन आरोपों को लेकर प्रतिक्रिया के लिए संपर्क किया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। इधर, मौत के बाद कमलेश यादव के परिवार में भारी आक्रोश है। पुलिस की तरफ से पीएम की वीडियोग्राफी की जा रही है। इसके अलावा प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करने वाले कर्मचारी के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है। परिजनों की तरफ से शव रखकर चक्काजाम करने की अटकलें पुलिस को पता चली है। जिस कारण पुलिस नियंत्रण कक्ष से भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal GRP News: हीरे की अंगूठी समेत एक लाख रुपए का माल चोरी 

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!