Bhopal News: दूसरी मंजिल से नीचे गिरने पर अस्पताल ले जाया गया था

भोपाल। संदिग्ध परिस्थितियों में एक Security Guard की मौत हो गई। वह दूसरी मंजिल से नीचे गिरकर जख्मी हुआ था। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के गांधी नगर इलाके की है। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया है।
लहुलूहान हालत में गिरा हुआ मिला
गांधी नगर (Gandhi Nagar) थाना पुलिस के अनुसार चंद्रमोहन लोचनम पिता पीतलम राजीव लोचनम उम्र 63 साल निशातपुरा (Nishatpura) स्थित भानपुर (Bhanpur) में रहता था। वह गांधी नगर स्थित आईटी पार्क (IT Park) में टेक्नो टास्क इंस्टीट्यूट (Techno Task Institute) में Security Guard था। चंद्रमोहन लोचनम (Chandramohan Loachnam) की रात्रिकालीन में ड्यूटी थी। वह 14 अप्रैल की रात साढ़े नौ बजे उसी बिल्डिंग में नीचे गिरा हुआ मिला। आईटी पार्क के अन्य सुरक्षाकर्मियों ने उसे लहुलूहान हालत में अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। गांधी नगर थना पुलिस ने मर्ग 37/26 कायम कर लिया है। पुलिस का कहना है कि वह आईटी पार्क में लगे सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल कर रही है। जिसके बाद घटनाक्रम को लेकर वजह साफ हो सकेगी। जांच के लिए उसके साथ मौजूद अन्य सुरक्षाकर्मियों के भी बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।