Bhopal Cyber Fraud: पीड़ित की मदद से शहर में अन्य स्थानों पर आऊटलेट खोलने का दिया था झांसा

भोपाल। बड़ी आईसक्रीम कंपनी की फ्रेंचायजी दिलाने का झांसा देकर एक कारोबारी के साथ सायबर फ्रॉड किया गया। यह मामला भोपाल (Bhopal Cyber Fraud) शहर के पिपलानी थाना क्षेत्र का है। आरोपियों ने कई किस्त में अलग-अलग बहाना बनाकर पीड़ित से करीब दो लाख, 45 हजार रुपए ऐंठ लिए। इस मामले की शुरुआती जांच सायबर क्राइम ने की थी।
आऊटलेट खोलने के नाम पर राशि जमा कराई
पिपलानी (Piplani) थाना पुलिस के अनुसार यह फर्जीवाड़ा 25 मार्च को किया गया था। शिकायत अक्श थेरेजा पिता पंकज थेरेजा उम्र 24 साल ने दर्ज कराई है। वे इंद्रपुरी (Indrapuri) स्थित ए-सेक्टर में रहते हैं। अक्श थेरेजा (Aksh Theresa) आईसक्रीम पार्लर चलाते हैं। उनके पास जालसाज ने फोन करके प्रतिष्ठित दूसरे राज्य की एक आईसक्रीम कंपनी (Ice Cream Company ) का प्रतिनिधि बनकर बातचीत की थी। उसने कहा था कि वह पीड़ित को उस कंपनी की फ्रेचायजी (Franchise) दिला देगा। इसके बदले में उसे कुछ रकम जमा करनी होगी। उससे पहले छोटी रकम जमा करने के लिए बोला गया। फिर पीड़ित से कहा गया कि शहर में अन्य आऊटलेट भी खुलेंगें जिसकी अग्रिम राशि उसे लेने की पात्रता होंगी। यह बोलकर उसे कई किस्त में अलग-अलग तरह से झांसा देकर रकम ऐंठते रहे। आरोपियों ने करीब दो लाख 45 हजार रुपए ऐंठ लिए तो उन्हें शक हुआ। इसकी शिकायत राष्ट्रीय हेल्प लाइन में दर्ज कराई। जिसके बाद भोपाल सायबर क्राइम (CyberCrime) ने आरोपियों के संबंध में जानकारियां जुटाने के बाद पिपलानी थाने को केस डायरी भेजी। पिपलानी थाना पुलिस ने प्रकरण 309/26 दर्ज कर लिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।