Bhopal News: जिलाबदर बदमाश गिरफ्तार

Share

Bhopal News: नौ प्रकरण थानों में पहले से दर्ज

Bhopal News
टीटी नगर थाना, जिला भोपाल— फाइल चित्र

भोपाल।  जिलाबदर बदमाश को क्षेत्र में घुमते हुए भोपाल शहर की टीटी नगर थाना पुलिस ने दबोचा हैं। उसके खिलाफ पुलिस कमिश्रर के आदेशों की अवहेलना का प्रकरण दर्ज करके उसे जेल भेज दिया गया।

दस महीने के लिये किया था जिलाबदर

टीटी नगर (TT Nagar) थाना पुलिस के अनुसार निक्की सटियारे उर्फ नितिन पिता स्वर्गीय राकेश सटियारे उम्र 23 साल के खिलाफ मारपीट, रंगदारी दिखाने, चोरी, तोड़फोड़ समेत नौ प्रकरण थानों में पहले से दर्ज हैं। उसके खिलाफ जिलाबदर कार्रवाई दिसंबर, 2025 में पुलिस कमिश्नर कार्यालय में पेश किया गया। वहां पेशियों के बाद जनवरी, 2026 में निक्की सटियारे उर्फ नितिन (Nikky Satiyare@Nitin) को 21 जनवरी, 2026 को जिलाबदर किया गया। आरोपी टीटी नगर स्थित बारह दफ्तर के पीछे बाणगंगा (Banganga) बस्ती में रहता है। उसे दस महीने के लिये जिलाबदर किया गया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Dowry Case: शादी के एक साल बाद पत्नी के कारण पति गया जेल
Don`t copy text!