Bhopal News: टीआईटी कॉलेज के बीटेक छात्र ने खाया जहर

Share

Bhopal News: दोस्त को फोन करके दी थी जानकारी, एम्स अस्पताल में पलंग नहीं मिला तो नर्मदा अस्पताल ले गए थे परिवार

Bhopal News
जनहित में संदेश: आत्महत्या के विचार आना मानसिक अवसाद के लक्षण है। अकेलापन, खामोशी, चिढ़चिढ़ापन, गुस्सा आना उसके लक्षण हैं। ऐसी अवस्था में परिवार से बातचीत करें और चिकित्सकों से सलाह अवश्य ले।

भोपाल। बीटेक छात्र ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली है। उसने अपने दोस्त को फोन पर यह जानकारी दी थी। जिसके बाद परिजनों तक यह बात पहुंची। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के टीटी नगर थाना क्षेत्र की है। उसे पहले एम्स अस्पताल ले जाया गया। यहां पलंग खाली नहीं होने के कारण परिवार नर्मदा अस्पताल लेकर पहुंचे। पुलिस को एक कागज मिला है। जिसके आधार पर मौत की वजह लेन-देन का पता चल रहा है।

पहले भी कर चुका था खुदकुशी का प्रयास

टीटी नगर (TT Nagar) थाना पुलिस के अनुसार हिमांशु लौवंशी पिता यशवंत सिंह लौवंशी उम्र 22 साल तुलसी नगर (Tulsi Nagar) स्थित नर्मदा भवन (Narmada Bhawan) के नजदीक अर्जुन नगर (Arjun Nagar) बस्ती में रहता है। वह आनंद नगर (Anand Nagar) स्थित टीआईटी कॉलेज (TIT College) से बीटेक का कोर्स कर रहा था। पिता यशंवत सिंह लौवंशी (Yashwant Singh Lovanshi) प्रायवेट बिजली सुधारने का काम करते हैं। हिमांशु लौवंशी (Himanshu Lovanshi) ने 18 अप्रैल की दोपहर जहरीला पदार्थ गटकने के बाद दोस्त को फोन लगाया था। दोस्त ने उसके भाई को यह जानकारी दी। जिसके बाद भाई ने प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करने वाले मामा पवन से मदद मांगी। मामा कर लेकर आए और उसे भोपाल एम्स अस्पताल (Bhopal AIIMS Hospital) ले गए। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि उनके यहां बिस्तर खाली नहीं हैं। इसलिए उसे तुरंत अरेरा कॉलोनी (Arera Colony) स्थित नर्मदा अस्पताल ले जाया गया। यहां इलाज के दौरान 19 अप्रैल की सुबह उसकी मौत हो गई। टीटी नगर पुलिस ने मर्ग 21/26 कायम कर लिया है। मामले की जांच करने एएसआई नर्मदा उईके पहुंचे थे। पुलिस को परिजनों ने एक पेज दिया हैं। जिसमें बहुत सारे नाम के आगे पैसा लिखा हुआ है। पुलिस ने छात्र का मोबाइल (Mobile) भी जांच के लिए जब्त कर लिया है। पुलिस ने संभावना जताई है कि लेन-देन के विवाद पर छात्र ने खुदकुशी की है। जिसके संबंध में पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद जांच के बिंदु तय किए जाएंगे। पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला है कि हिमांशु लौवंशी ने चार महीना पूर्व भी खुदकुशी की कोशिश की थी। उस वक्त परिजन भोपाल एम्स अस्पताल ले गए थे। वहां से तबीयत ठीक होने के बाद परिवार उसका ख्याल रख रहा था।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Gang Rape: जेल में बंद आरोपियों को दोबारा रिमांड पर लेने की तैयारी

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!