Bhopal News: सोते परिवार पर चढ़ा एलपीजी टैंकर

Share

Bhopal News: सात साल की मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत, माता-पिता समेत दो अन्य बच्चों की हालत नाजुक, चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज

Bhopal News
सांकेतिक चित्र—टीसीआई

भोपाल। भानपुर के नजदीक 19—20 अप्रैल की रात तीन झुग्गियों को रौंदते हुए एलपीजी टैंकर सोते हुए परिवारों पर चढ़ गया। इस भीषण हादसे में एक मासूम बच्ची की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के छोला मंदिर इलाके की है। जबकि उसके दो मासूम भाई-बहनों की हालत नाजुक हैं। दुर्घटना में आधा दर्जन से ज्यादा लोगों को चोटें आई है। हादसे के बाद काफी देर तक घटना स्थल पर चीख-पुकार मची हुई थी।

फुटपाथ पर खिलौना बेचता है परिवार

छोला मंदिर (Chhola Mandir) थाना पुलिस के अनुसार फुटपाथ पर खिलौना बेचने वाला परिवार भानपुर के नजदीक कच्ची झुग्गी में रहता है। यह परिवार मूलत: उत्तर प्रदेश के सीतापुर (Seetapur) जिले में स्थित मिसरिखगंज (Misrikhganj) थाना क्षेत्र का है। एक झुग्गी में मोनू गैहार, उसकी पत्नी मनीषा गैहार, बच्चे खुशी गैहार उम्र 7 साल, आरुष गैहार उम्र 5 साल और तुते गैहार उम्र चार साल गहरी नींद में सो रहे थे। इस परिवार के ही नजदीक मोनू गैहार (Monu Gehar) के पिता रमेश गैहार पिता स्वर्गीय श्यामलाल गैहार उम्र 50 साल दूसरी झुग्गी में रहते हैं। भयावह हादसा 19—20 अप्रैल की दरमियानी रात लगभग दो बजे हुआ। मोड़ पर एलपीजी टैंकर (LPG Tanker) सीजी-07-सीएस-3742 नियंत्रण नहीं रख सका। यह टैंकर भौंरी स्थित प्लांट तरफ जा रहा था। टैंकर के चालक ने एक-एक करके तीन झुग्गियों को अपनी चपेट में ले लिया था। हादसे में खुशी गैहार (Khushi Gehar) की टैंकर के पहिए के नीचे आकर दर्दनाक मौत हो गई। काफी देर तक प्रशासन की तरफ से मदद नहीं पहुंची। पुलिस ने शव पीपुल्स अस्पताल (Proples Hospital) पहुंचाया। छोला मंदिर थाना पुलिस ने मर्ग 28/26 कायम कर लिया है। वहीं घायलों को हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) में भर्ती कराया। छोला मंदिर थाना प्रभारी सरस्वती तिवारी (TI Saraswati Tiwari) ने बताया कि दुर्घटना में आरुष गैहार (Arush Gehar) और तुते गैहार (Tute gehar) की हालत नाजुक हैं। माता-पिता को सामान्य चोटें आई है। पुलिस ने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ प्रकरण 327/26 दर्ज कर लिया है। परिवार की आर्थिक स्थिति काफी कमजोर है। इसलिए जिला प्रशासन की तरफ से तहसीलदार दृष्टि चौबे (Tehsildar Drishti Chaubey) मौके पर आईं थीं। उन्होंने पीड़ित परिवार को पीएम सड़क दुर्घटना और सीएम राहत कोष से आर्थिक सहायता दिलाने से संबंधित प्रस्ताव पुलिस से मांगा है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: गड्डी गिरोह बेनकाब

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal  News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!