Bhopal News: युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Share

Bhopal News: अगले महीने होने वाली थी शादी, परिजनों के बयान दर्ज करना बाकी

Bhopal News
ग्राफिक डिजाईन टीसीआई

भोपाल। संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवती की मौत हो गई है। उसकी अगले महीने शादी भी होने वाली थी। यह मामला भोपाल (Bhopal News) देहात के सुखी सेवनिया थाना क्षेत्र का है। पुलिस को जांच में परिजनों ने किसी तरह का सहयोग नहीं किया है। इसलिए पीएम रिपोर्ट मिलने का इंतजार पुलिस की तरफ से किया जा रहा है।

अगले महीने थी शादी

सुखी सेवनिया (Sukhi Sewania) थाना पुलिस के अनुसार 20 अप्रैल की सुबह निरंजन मीना (Niranjan Meena) थाने में पहुंचे थे। वे ग्राम देहरी में रहते हैं और किसानी करते हैं। उन्होंने बताया कि 22 वर्षीय बेटी निकिता मीना (Nikita Meena) को जब परिवार ने उठाना चाहा तो उसकी मौत हो चुकी थी। जबकि एक दिन पहले उसने परिवार के साथ भोजन भी किया था। मामले की जांच करने एसआई इंदल सिंह काकोदिया (SI Indel Singh Kakodiya) पहुंचे थे। पुलिस को पता चला है कि उसकी अगले महीने शादी होने वाली थी। इसके अलावा मौत को लेकर कोई स्पष्ट बातचीत परिजनों ने भी नहीं दी है। पुलिस को शक है कि मामले में पेंच हैं। जिसके संबंध में पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद जांच के बिंदु तय किए जाएंगे। घटना स्थल का परीक्षण भी एफएसएल से कराया गया है। पुलिस को किसी तरह का सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। सुखी सेवनिया थाना पुलिस ने मर्ग 21/26 कायम कर लिया है। फिलहाल पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: जहर खाने से नाबालिग की मौत 

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!