Bhopal News: जिलाबदर बदमाशों को चाकू के साथ दबोचा

Share

Bhopal News: पुराने शहर में जनसंवाद के बाद आरोपियों की जानकारी अफसरों तक पहुंची थी

Bhopal News
सांकेतिक चित्र, ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। राजधानी के पुराने शहर में सक्रिय दो जिलाबदर बदमाशों को अवैध हथियार के साथ दबोचा गया है। यह कार्रवाई भोपाल (Bhopal News) शहर के टीला जमालपुरा और शाहजहांनाबाद थाना पुलिस ने की है। दोनों बदमाशों के कब्जे से छुरी भी जब्त की गई। इसके अलावा पुलिस ने दोनों बदमाशों के खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई करके जेल भेज दिया है।

चार दिन पहले ही हुआ था जिलाबदर

टीला जमालपुरा (Teela Jamalpura) थाना पुलिस के अनुसार दानिश खान उर्फ दानिश हमीदिया पिता मोहम्मद रईस उम्र 28 साल कोहेफिजा थाना क्षेत्र स्थित हमीदिया कैंपस (Hamidia Campus) में रहता है। उसके खिलाफ जिलाबदर का आदेश 29 अगस्त, 2025 को एक साल के लिए जारी हुआ था। इसके बावजूद वह टीला जमालपुरा स्थित कबीटपुरा (Kabeetpura) में रहने लगा था। उसके कब्जे से पुलिस को तलाशी लेने पर छुरी भी मिली थी। दानिश खान उर्फ दानिश हमीदिया (Danish Khan@Danish Hamidia) के खिलाफ कोहेफिजा थाने में मारपीट, रंगदारी दिखाने और आर्मस एक्ट समेत 21 प्रकरण पहले से दर्ज थे। उसके खिलाफ टीला जमालपुरा थाने में दर्ज प्रकरण के बाद अब संख्या 23 पर पहुंच गई है। इधर, शाहजहांनाबाद (Shahjahanabad) थाना पुलिस ने हनीफ उर्फ छोटा बाबू पिता छोटे खां उम्र 40 साल के खिलाफ आर्मस एक्ट और रासुका के तहत कार्रवाई की है। आरोपी मंदिर इंडिया कॉलोनी (Mother India Colony) में रहता है। हनीफ उर्फ छोटा बाबू (Haneef@Chota Babu) को चार दिन पहले ही जिलाबदर भी किया गया था। लेकिन, वह क्षेत्र में घुमता पाया गया। आरोपी के खिलाफ 27 प्रकरण पहले से दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें:   Betul News: बैडमिंटन खिलाड़ी की हार्ट अटैक से हुई मौत

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!