Bhopal News: वीडियो एडिटर से झपटा मोबाइल

Share

Bhopal News: वारदात के 10 दिन बाद पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण, सीसीटीवी में धुंधली मिली तस्वीर

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। सक्रिय मोपेड सवार झपटमारों ने फिर मोबाइल छीन लिया है। भोपाल (Bhopal News) शहर की हबीबगंज थाना पुलिस ने वारदात होने के दस दिन बाद मामला दर्ज किया है। इससे पहले अभिनेता से भी मोपेड सवार झपटमारों ने मोबाइल छीना था। इस मामले में पुलिस को अभी तक कोई कामयाबी नहीं मिली है।

दूध लेने पैदल जाते समय हुई वारदात

हबीबगंज (Habibganj) थाना पुलिस के अनुसार लूट की वारदात 8 अप्रैल की रात लगभग पौने नौ बजे हुई थी। थाने में शिकायत 21 वर्षीय यश वर्मा (Yash Verma) ने दर्ज कराई है। वे शिवाजी नगर (Shivaji Nagar) स्थित नूतन कॉलेज के पास सरकारी मकान के सर्वेंट क्वार्टर में रहते हैं। यश वर्मा वीडियो एडिटिंग का काम करते हैं। घटना उस वक्त हुई जब यश वर्मा दूध लेने पैदल घर से छह नंबर बस स्टॉप की तरफ जा रहे थे। तभी अंकुर खेल मैदान के पास मोपेड सवार आए और उनसे मोबाइल (Mobile) छीनकर भाग गए। झपटमारी की इस वारदात की सूचना उसी दिन थाने को मिल गई थी। लेकिन, 20 अप्रैल को हबीबगंज थाना पुलिस ने गुपचुप तरीके से मामला 249/26 दर्ज कर लिया। पुलिस ने एफआईआर में हुई देरी को लेकर कोई ठोस जवाब नहीं दिया है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News : बी—फॉर्मा के छात्र ने फांसी लगाकर की खुदकुशी 
Don`t copy text!