Bhopal Loot News: घर के नजदीक निर्माणाधीन भवन में काम करने वाले मजदूर पर पुलिस को शक

भोपाल। दिनदहाड़े सुबह घर के भीतर घुसकर एक वृद्धा को बुरी तरह से जख्मी करके एक व्यक्ति उनके कान में पहने सोने के टॉप्स और चेन को लूट ले गया। यह वारदात भोपाल (Bhopal Loot News) शहर के निशातपुरा थाना क्षेत्र में हुई है। इस वारदात का पता तब चला जब वृद्धा के घर पर दूध देने वाला व्यक्ति पहुंचा। वृद्धा की हालत गंभीर है। पुलिस ने बेटी की शिकायत पर लूट का प्रकरण दर्ज किया है।
पीठे में मजदूरी करता है आरोपी
निशातपुरा (Nishatpura) थाना पुलिस के अनुसार वारदात कृष्णा कॉलोनी (Krishna Colony) में 21 अप्रैल की सुबह लगभग नौ बजे हुई थी। यहां शैल कुमारी मिश्रा पति देवेंद्र मिश्रा उम्र 65 साल रहती है। उनके पति देवेंद्र मिश्रा (Devendra Mishra) एसएएफ (SAF) में तैनात थे। शैल कुमारी मिश्रा (Shail Kumari Mishra) के दो बेटे और चार बेटियां हैं। जिसमें एक बेटा कंपनी में नौकरी करता है। पति के निधन के बाद दूसरे बेटे कांशीनाथ मिश्रा (Kashinath Mishra) को अनुकंपा नियुक्ति मिली थी। बेटियों की शादी हो चुकी है। एक बेटी सीमा द्विवेदी (Seema Diwedi) कृष्णा कॉलोनी के नजदीक रहती है। कांशीनाथ मिश्रा की पश्चिम बंगाल चुनाव ड्यूटी लगी है। इसलिए वह वृद्ध मां को बहन सीमा द्विवेदी को सचेत करके चला गया था। बहन रात में अक्सर मां के साथ ही सोने आती थी। वह सुबह अपने घर चली गई। तभी दूध वाले ने फोन करके बताया कि उनकी मां घर के भीतर खून से लथपथ हालत में हैं। वह लूट होने पर मदद मांग रही है।जिसके बाद सीमा द्विवेदी घर पहुंची और कल्याण अस्पताल (Kalyan Hospital) ले गई। वृद्धा के सिर पर माथे और आंख के नजदीक पत्थर से वार किया गया था। इस कारण वह ज्यादा बातचीत करने की अवस्था में नहीं थी। उनकी हालत को देखते हुए अरेरा कॉलोनी स्थित नर्मदा अस्पताल (Narmada Hospital) में भर्ती कराया गया। यहां शैल कुमारी मिश्रा ने बताया कि उनके घर के नजदीक निर्माणाधीन मकान बन रहा है। उसका एक मजदूर घर के भीतर घुसा था। वह अलमारी खोलकर सामान चेक कर रहा था। इसी दौरान वह आ गई और उसे पकड़ने का प्रयास किया। आरोपी ने इस दौरान पत्थर उठाकर मार दिया। जिसके बाद वह कान के टॉप्स और गले में पहनी सोने की चेन छीनकर भाग गया। थाना प्रभारी मनोज पटवा (TI Manoj Patwa) ने बताया कि आरोपी को दबोचने का प्रयास किया जा रहा है। उसे ठेकेदार ने जिस पीठे से लेकर आया था वहां जाकर भी पड़ताल की गई है। आरोपी के पास मोबाइल नहीं हैं। इस कारण दूसरे माध्यमों से संदिग्ध के बारे में पता लगाया जा रहा है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।