Bhopal News: कजलीखेड़ा में हुआ बाल विवाह

Share

Bhopal News: महिला एवं बाल विकास विभाग का प्रतिवेदन थाने में पहुंचा, एफआईआर की तैयारी

Bhopal News
सांकेतिक फोटो

भोपाल। राजधानी के एक पंचायत में बाल विवाह हो गया। इस संबंध में एक प्रतिवेदन महिला एवं बाल विकास विभाग की तरफ से भोपाल (Bhopal News) शहर के कजलीखेड़ा पुलिस थाने में 21 अप्रैल को पहुंचा है। जिसके बाद पुलिस की तरफ से एफआईआर की तैयारी की जा रही है।

नाबालिग किशोरी की गुपचुप कर दी शादी

कजलीखेड़ा (Kajikheda) थाना पुलिस सूत्रों के अनुसार बाल विवाह (Child Marriage) एक नाबालिग किशोरी का किया गया है। उसकी शादी 18 अप्रैल को भी होने जा रही थी। उस दिन महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझाईश दी थी। इस संबंध में जानकारी कजलीखेड़ा थाने को भी उस दिन मिल गई थी। लेकिन, उसके बाद किसी तरह की निगरानी नहीं रखी गई। नतीजतन, महिला एवं बाल विकास विभाग (Women And Child Development Department) को पता चला कि नाबालिग किशोरी की 20 अप्रैल को गुपचुप तरीके से शादी कर दी गई। यह मालूम होने पर पुलिस विभाग के आला अधिकारियों से पत्राचार किया गया। पुलिस की तरफ से कजलीखेड़ा थाने में प्रकरण दर्ज करने की तैयारी की जा रही है। जिसके लिए अभियोजन कार्यालय से प्रकरण में आरोपी के नाम तय करने को लेकर राय मांगी गई है। वहां से अभिमत मिलने के बाद 22 अप्रैल को कोई निर्णय पुलिस की तरफ से लिया जाएगा। इधर, इस मामले में एसडीएम कोलार पीसी पांडे (SDM Kolar PC Pandey) से प्रतिक्रिया ली गई। उन्होंने बताया कि उनके पास कोई जानकारी एसडीपीओ कार्यालय ने नहीं दी है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Loot News: मोबाइल झपटकर भागे लुटेरे

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Loot News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!