Rani Kamlapati GRP News: दो महीने बाद पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण, हमले में दो गार्ड अभी भी बंसल अस्पताल में भर्ती

भोपाल। बंसल वन के निजी सुरक्षाकर्मियों पर एसयूवी वाहन चढ़ाने वाले चालक के खिलाफ रानी कमलापति जीआरपी (Rani Kamlapati GRP) ने प्रकरण दर्ज किया है। इस भीषण वारदात में तीन सुरक्षाकर्मी जख्मी हुए थे। हादसे में जख्मी दो सुरक्षाकर्मी अभी भी बंसल अस्पताल में भर्ती है। पुलिस की तरफ से एफआईआर दर्ज करने में दो महीने लगाए गए। इस बात को लेकर पुलिस की तरफ से स्थिति साफ नहीं की गई है।
चेक पोस्ट के लगे बैरियर डोम को तोड़ता हुआ भागा
रानी कमलापति जीआरपी (Rani Kamlapati GRP) पुलिस के अनुसार थाने में रिपोर्ट धीरज सिंह (Dheeraj Singh) ने दर्ज कराई है। पुलिस ने यह मामला 21 अप्रैल को दर्ज किया है। जबकि घटना 22 फरवरी को हुई थी। धीरज सिंह ने बताया कि रानी कमलापति रेलवे स्टेशन (Rani Kamlapati Railway Atation) के निकलने वाले गेट पर एसयूवी (SUV) एमपी-04-टीसी-9163 आई थी। उसके भीतर तीन युवक थे। वह जबरिया उसी गेट से जाने की जिद कर रहे थे। धीरज सिंह के अलावा वहां कमल तिवारी (Kamal Tiwari) और अनीस पॉल (Anees Paul) भी ड्यूटी पर थे। एसयूवी वाहन चालक को बताया गया कि रात बारह बजे के बाद एंट्री प्रतिबंधित हैं। इसके बावजूद वह नहीं माना और उसने चेक पोस्ट के लगे बैरियर डोम को तोड़ता हुआ सुरक्षाकर्मियों को उड़ाता हुआ भा गया। घायलों को बंसल अस्पताल (Bansal Hospital) में भर्ती कराया गया है। जिसमें कमल तिवारी और अनीस पॉल अभी भी जख्मी है और भर्ती हैं। वे बातचीत करने की अवस्था में भी नहीं हैं। मामले की जांच एएसआई रामदयाल तेकाम (ASI Ramdayal Tekam) कर रहे हैं। वे एफआईआर में हुई देरी को लेकर कोई वजह नहीं बता सके।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।