Bhopal Suicide News: नगर निगम के सफाई कर्मचारी ने फांसी लगाई

Share

Bhopal Suicide News: शराब पीने का था आदी, सुसाइट नोट नहीं मिला

Bhopal Suicide News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal Suicide News) के नगर निगम में सफाई कर्मचारी ने शुक्रवार दोपहर फांसी लगा ली। घटना मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के पिपलानी इलाके की है। मृतक शराब पीने का आदी बताया जा रहा है। वहीं एक व्यक्ति की करंट से झुलसकर मौत हो गई है। पुलिस ने दोनों के शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिए हैं।

परिवार को मुसीबत में लाया

पिपलानी थाना पुलिस ने बताया भगवान सिंह पिता जियालाल उम्र 56 साल ने आत्महत्या कर ली हैं। घटना शुक्रवार दोपहर डेढ़ बजे हुई थी। मामले की जांच कर रहे एएसआई भारत मीना (ASI Bharat Meena) ने बताया भगवान सिंह शिव नगर आनंद नगर का रहने वाला था। पेशे से वह सफाई कर्मचारी था जो नगर निगम में काम करता था। उसको शराब पीने की बुरी लत थी। शुक्रवार की दोपहर में भी वह शराब के नशे में घर लौटा था। पत्नी दूसरे कमरे में थी। कुछ देर बाद पत्नी ने कमरे में जाकर देखा तो भगवान सिंह (Bhagvan Singh) फंदे से लटका हुआ था।

यह भी पढ़ें: दिल्ली के इस एसीपी की वर्दी वाली तस्वीर की कहानी जिसको भोपाल के लोग आसानी से भूल नहीं पाए

खेत पर काम करते समय हुआ हादसा

Bhopal Death Case
सांकेतिक चित्र

गुनगा थाना पुलिस ने बताया कि मनफूल अहिरवार पिता सुखराम उम्र 34 साल की करंट से झुलसकर मौत हो गई है। जांच अधिकारी एएसआई रमेश शर्मा (ASI Ramesh Sharma) ने बताया मृतक मनफूल अहिरवार कनोजिया गांव का रहने वाला था। वह मजदूरी करता था। शुक्रवार भी मनफूल (Manfool Ahirwar) किसी व्यक्ति के खेत पर मजदूरी करने गया था। तभी खेत में पानी लगाने के लिए मोटर चलाते वक्त करंट से झुलस गया था। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: रोजगार की तलाश में आई महिला से अभद्रता

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!