Bhopal Third Gender News: कमरे में घुसा लड़का तो किन्नरों के बीच यह हुआ

Share

Bhopal Third Gender News: दोनों किन्नर एक—दूसरे के खिलाफ शिकायत लेकर थाने पहुंचे

Bhopal Third Gender News
किन्नर समाज को लेकर सांकेतिक लोगो

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के जहांगीराबाद इलाके में दो किन्नर एक—दूसरे (Bhopal Third Gender News) के खिलाफ आरोप लगाकर थाने पहुंच गए। काफी हंगामा हुआ और वे मानने को राजी नहीं हुए। विवाद दोनों के कमरे में एक लड़के के घुसने पर से शुरू हुआ था। पुलिस ने फिलहाल काउंटर केस दर्ज किया है। इधर, जहांगीराबाद, टीटी नगर और ऐशबाग पुलिस ने मारपीट की दूसरी एफआईआर भी दर्ज की है।

मारपीट की हुई एफआईआर

जहांगीराबाद थाना पुलिस ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब चार बजे दो किन्नरों के बीच मारपीट का मामला दर्ज हुआ हैं। दोनों मामलों में पुलिस ने धारा 294/323/506 (गाली—गलौज, मारपीट और धमकाने) का मामला दर्ज कर लिया हैं। दोनों किन्नर एक कमरे में रहते हैं। घटना वाली दोपहर 20 वर्षीय किन्नर के कमरे में एक लड़का बैठा था। यह देखकर दूसरे किन्नर ने इसका विरोध किया। यह विरोध पहले किन्नर को बुरा लगा। उसका कहना था उस लड़के को उसने नहीं बल्कि तीसरे किन्नर ने बुलाया है। दोनों की इस बात को लेकर हाथापाई और झूमाझटकी हो गईं।

“चूहे” के साथ महंगा पड़ा मजाक

Bhopal Crime News
सांकेतिक चित्र साभार

ऐशबाग थाना पुलिस ने बताया कि चांद उर्फ जिसान पिता साजिद उम्र 23 साल ने मारपीट का मामला दर्ज कराया है। घटना शुक्रवार—शनिवार की दरमियानी रात लगभग ढाई बजे की हैं। पुलिस ने इस मामले में युसुफ उर्फ चूहा और साहिल को आरोपी बनाया हैं। चांद ने बताया वह हाउंसिंग बोर्ड कालोनी में रहता है। वह प्रायवेट गाड़ी चलाता हैं। घटना के समय वह इंद्रा कालोनी जैन मंदिर के सामने खड़ा था। तभी आरोपी चांद का मजाक उड़ा रहे था। दोनों ने गाली—गलौज करते हुए पास रखी छुरी निकालकर चांद पर हमला कर दिया। छुरी हाथ की कोहनी और हथेली में लगी हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: बडे तालाब में मिली लाश

यह भी पढ़ें: दिल्ली के इस एसीपी की वर्दी वाली तस्वीर की कहानी जिसको भोपाल के लोग आसानी से भूल नहीं पाए

छुरियां मारी

इधर, टीटी नगर थाना पुलिस ने बताया कि शुक्रवार—शनिवार की दरमियानी रात राज राठौर उम्र 18 साल ने मारपीट का मामला दर्ज कराया हैं। पुलिस ने मामले में अनिकेत उर्फ चूहा, मोहसिन, हस्सू और वरदान को आरोपी बताया है। पुलिस ने इस मामले में धारा 294/323/324/506/34 गाली—गलौज, मारपीट, धारदार हथियार से वार करना, धमकाना और एक से अधिक आरोपी का मामला दर्ज किया है। राज राठौर ने बताया वह बाण गंगा इलाके में रहता है। वह होटल में सफाई कर्मचारी है। दोनों आरोपियों से उसका पहले से विवाद चल रहा है। उसी पुराने विवाद के कारण आरोपियों ने उस पर हमला किया है। हमले में आरोपियों ने पीड़ित पर छुरी से हाथ की कलाई में लगी हैं।

यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में माफिया को दफनाने का दावा करने वाले मुख्यमंत्री को राजधानी के इन हालातों पर सवाल अफसरों से जरुर पूछना चाहिए

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: अस्पताल में ड्यूटी से गायब हुई नर्स शादी करने के बाद थाने पहुंची
Don`t copy text!