Bhopal News: निजी कॉलेज की महिला कर्मचारी से बलात्कार

Share

Bhopal News: पति से विवाद के बाद घर बसाने में आरोपी ने की थी मदद, जिसका नाजायज फायदा उठाने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। निजी कॉलेज की एक महिला कर्मचारी से बलात्कार की घटना हुई है। आरोपी परिचित है जिसने घरेलू हिंसा की शिकार होने पर पहले उसकी मदद की थी। यह वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर कि मिसरोद थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता की दो बेटियां भी है।

इस कारण पति से अलग रहने को हुई मजबूर

मिसरोद (Misrod) थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता आरोपी को पहले से पहचानती थी। लेकिन, पति से विवाद के बाद उसने नवंबर, 2023 में उससे मदद ली थी। पीड़िता की उम्र 30 साल है। वह मूलत: नर्मदापुरम —पुराना नाम होशंगाबाद— जिले की रहने वाली है। फिलहाल मिसरोद स्थित जाटखेड़ी में रहती हैं। यहां मकान दिलाने में आरोपी रघुवीर सिंह (Raghuveer Singh) ने मदद की थी। इसके बाद उसने निजी कॉलेज में अटेंडर की जॉब भी दिलवाई। इस कारण उसका घर आना—जाना होने लगा। आरोपी ने एक बार उसके साथ ज्यादती की तो उसने बात को टाल दिया। लेकिन, वह ऐसा अक्सर करने लगा तो दोनों के बीच विवाद हुआ। आरोपी उसके साथ अप्राकृतिक अत्याचार भी करता था। विरोध करने पर उसको पीटता था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले की जांच एसआई स्वेता शर्मा (SI Shweta Sharma) कर रही हैं। पुलिस ने 76/24 धारा 376/376—2—एन/377/323 (बलात्कार, कई बार ज्यादती, अप्राकृतिक अत्याचार और मारपीट का मुकदमा) दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें:   MP Prisoner Department: सिविल से यूनिफॉर्म पोस्ट को लेकर आदेश

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!