Bhopal News: रेडियम कटर से हमला

Share

Bhopal News: घर के आस—पास टहलने पर टोका तो आटो चालक पर किया वार

Bhopal News
सांकेतिक चित्र—साभार

भोपाल। रेडियम कटर से एक आटो चालक पर वार कर दिया गया। यह वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र की है। हमले के पीछे कोई ठोस वजह सामने नहीं आई है। पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला है कि आरोपी घर में तांक—झांक कर रहा था। जिसका विरोध करने पर आरोपी ने हमला किया।

बाल—बाल बचा आटो चालक

अशोका गार्डन (Ashoka Garden) थाना पुलिस के अनुसार यह वारदात 10 मार्च की सुबह लगभग ग्यारह बजे हुई थी। पीड़ित दशमेश नगर में रहने वाला जावेद खान (Javed Khan) है। वह अपने घर पर था। जावेद खान ऑटो चलाने का काम करता है। उसके घर के सामने से आरोपी नसीम खान (Naseem Khan) कई बार होकर गुजरा। वह आते—जाते उसके घर को देखकर जा रहा था। इसी बात पर जावेद खान ने उससे वजह पूछ ली। जिसके बाद आरोपी ने अपने पास रखे रेडियम कटर से उसकी चेहरे की ठुड्ढी में वार कर दिया। पुलिस ने 111/24 धारा 324/294/506 (धारदार हथियार से हमला, गाली—गलौज और धमकाने का प्रकरण) दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह प्रगति नगर (Pragati Nagar)  में रहता है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: बांस के सहारे घर में घुसकर चोरी की वारदात 
Don`t copy text!