Bhopal News: पत्नी की साड़ी से लटकी मिली पति की लाश

Share

Bhopal News: एक दिन पहले ही था बेटी का जन्मदिन, शव पीएम के बाद परिजनों को सौंपा

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। एक मिस्त्री ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या (Man Suicide Case) कर ली है। उसका शव पत्नी की साड़ी से लटका मिला था। एक दिन पहले ही उसने बेटी का जन्मदिन भी मनाया था। यह घटना मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal News) के अवधपुरी इलाके की है। पुलिस को घटना स्थल से कोई ठोस सबूत नहीं मिले हैं। शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों के बयान के बाद ही जांच के बिंदु तय किए जाएंगे।

शराब पीने की थी लत

अवधपुरी थाना पुलिस के अनुसार 10 मार्च की सुबह लगभग साढ़े छह बजे राम कुमार कौल ने भाई के मौत की सूचना दी थी। शव की पहचान मूलत: छत्तीसगढ़ बिलासपुर निवासी मनीराम कौल पिता अनूप राम कौल उम्र 30 साल के रूप में हुई है। वह अवधपुरी स्थित समन्वय नगर झुग्गी बस्ती में उसके परिवार के साथ रहता था। परिवार में उसकी तीन बेटियां और पत्नी है। उसकी एक बेटी का 9 मार्च को जन्मदिन था। उसका घर में प्रोग्राम भी रखा था। रात में खाना खाकर मनीराम कौल (Maniram Kol) सोने चला गया था। सुबह पत्नी ने उठकर उसका शव लटके देखा था। अवधपुरी पुलिस मर्ग 05/22 दर्ज किया है। आसपास के लोगों ने बताया कि मनीराम कौल शराब पीने का आदी था।

नेपाली लड़की की दीवानगी की कहानी पढ़िए जिसमें वह अपने दो मासूम बच्चों को छोड़कर भोपाल में लड़की से शादी करने शिमला से भागकर आई

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: फोटो स्टूडियो संचालक की मौत
Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!