Bhopal Dowry Case: कारोबार के लिए मायके से रकम लाने पति करता था मजबूर

Share

Bhopal Dowry Case: काउंसलिंग के बाद दहेज लोभी ससुराल वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Bhopal Dowry Case
सांकेतिक तस्वीर

भोपाल। कारोबार के लिए मायके से रकम लाने मजबूर करने वाले पति के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। घटना मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal Dowry Case) के टीटी नगर इलाके की है। परिवार को टूटने से बचाने पुलिस ने काउंसलिंग भी कराई थी। लेकिन, पति अपनी हरकतों से बाज नहीं आया था। पुलिस ने पति समेत तीन लोगों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

तीन साल पहले हुई शादी

टीटी नगर थाना पुलिस ने बताया कि शुक्रवार रात आठ बजे 30 वर्षीय महिला ने ससुराल वालों के खिलाफ प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज कराया हैं। पुलिस ने धारा 498ए/3/4 (दहेज प्रताड़ना और दहेज अधिनियम) का मामला दर्ज कर लिया हैं। आरोपी पति आदित्य भारती (Aditya Bharti), ससुर चंद्रपाल सिंह (Chandrapal Singh), सास मनीषा (Manisha), देवर, अक्षय और देवरानी अंजली को बताया हैं। मामले की जांच कर रहे एएसआई रमेश यादव (ASI Ramesh Yadav) ने बताया पीड़िता की शादी तीन साल पहले उत्तर प्रदेश के मेरठ (Meerut) निवासी आदित्य भारती से हुई है। शादी दोनों परिवारों की मर्जी से संपन हुई थी। आदित्य मेरठ में कपड़ों का कारोबारी हैं। शादी के दो महीने बाद से आदित्य कारोबार बढ़ाने के लिए पत्नी को मायके से मोटी रकम लेकर आने का दबाव बनाने लगा था।

यह भी पढ़ें: दिल्ली के इस एसीपी की वर्दी वाली तस्वीर की कहानी जिसको भोपाल के लोग आसानी से भूल नहीं पाए

पति ने लगाई तलाक की अर्जी

पति और ससुराल वालों की आए दिन होने वाली प्रताड़ना (Bhopal Dowry Case) से तंग आकर महिला ने मायके पक्ष से मदद मांगी थी। बेटी का परिवार बने रहने के लिए मायके पक्ष ने फरवरी माह में दामाद के खाते में पांच लाख रूपए भी दिए थे। लेकिन, पति की मांग बढ़ती जा रही थी। इस कारण दोनों की महिला थाने में काउंसलिंग कराई थी। काउंसलिंग में पति ने पत्नी के साथ रिश्ता रखने से इंकार कर दिया। मेरठ जाकर अरोपी पति ने पत्नी के खिलाफ न्यायालय में तलाक की अर्जी लगा दी। जब यह पता चला तो पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।

यह भी पढ़ें:   पहले मीडिया में दी अपनी सफाई फिर पुलिस की शरण में पहुंचा भाजपा का चहेता अश्विन शर्मा

यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में माफिया को दफनाने का दावा करने वाले मुख्यमंत्रीको राजधानी के इन हालातों पर सवाल अफसरों से जरुर पूछना चाहिए

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!