Bhopal Robbery News: वोडाफोन मैनेजर के घर चोरों का धावा

Share

Bhopal Robbery News: सोने—चांदी के जेवरात नगदी समेत लाखों का माल गायब, पुलिस जांच में जुटी

Bhopal Robbery News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। वोडाफोन मैनेजर के मकान में चोरों ने धावा बोला। मकान में पिछले तीन दिनों से ताला लगा हुआ था। इस बात का फायदा चोरों ने उठा लिया। चोर सोने—चांदी के जेवरात नगदी करीब 80 हजार रुपए का माल बटोर ले गए हैं। इधर, एक अन्य सूने स्थान से चोरों ने सेंध मारकर घटना को अंजाम दिया। दोनों घटनाएं मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal Robbery News) के अशोका और निशातपुरा इलाके की हैं। पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।

शहर से था बाहर

अशोका गार्डन थाना पुलिस ने बताया कि 26—27 फरवरी की दरमियानी रात करीब साढे बारह बजे चोरी की एक एफआईआर दर्ज की हैं। शिकायत विपिल चौरसिया (Vipil Chourasiya) पिता राधेश्याम उम्र 30 साल ने बताया वह सौभाग्य नगर इलाके में रहता हैं। विपिल वोडाफोन कॉल सेंटर अयोध्या नगर में मैनेजर हैं। वह परिवार के साथ 24 फरवरी को शहर से बाहर गया था। लौटने पर देखा मकान के दरवाजे पर लगा ताला टूटा हैं। अंदर रखा सामान बिखरा पड़ा हैं। चोर सोने—चांदी के जेवरात नगदी बटोर ले गए हैं। चोरी गए माल की कीमत पुलिस ने 80 हजार रूपए बताई है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली के इस एसीपी की वर्दी वाली तस्वीर की कहानी जिसको भोपाल के लोग आसानी से भूल नहीं पाए

दीवार में सेंध मारी

अशोका गार्डन थाना पुलिस ने धारा 457/380 (रात में चोरी) का मामला दर्ज कर लिया है। इधर, पवन भूरानी (Pavan Bhurani) ने निशातपुरा थाने में शुक्रवार शाम लगभग साढ़े सात बजे चोरी का मामला दर्ज कराया हैं। पुलिस ने चोरी गए माल की कीमत 20 हजार रूपए बताई हैं। पुलिस ने चोरी गई संपत्ति और घटना के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: गोविंदपुरा पुलिस लाइन की मल्टी में मारपीट

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!