Bhopal Cyber Fraud: हनी ट्रैप और डिजीटल अरेस्ट की घटनाएं फिर बड़ी

Share

Bhopal Cyber Fraud: भोपाल पुलिस की तरफ से जागरुक और सतर्क रहने की जारी की गई सलाह

Bhopal Cyber Fraud
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। राजधानी में पिछले एक सप्ताह के भीतर हनी ट्रैप और डिजीटल अरेस्ट (Bhopal Cyber Fraud) करने की घटनाएं बढ़ गई है। इस संबंध में दर्जनों शिकायत सामने आई है। जिसके बाद भोपाल पुलिस की तरफ से जनता को ऐसे बदमाशों से बचने के लिए जागरूक और सतर्क रहने की सलाह जारी की गई है।

अनजान नंबर को उठाने से बचे

जानकारी के अनुसार महिला के मार्फ वीडियो चलाकर हनी ट्रैप (Honey Trap) किया जा रहा है। इसके अलावा सीबीआई, आईटी और कस्टम अधिकारी बनकर फर्जी दोष लगाकर जाल में फंसाने डिजीटल अरेस्ट (Digital Arrest) करने का प्रयास किया जा रहा है। ऐसे लोगों से बचने के लिए अनजान नंबर और वीडियो कॉल को उठाने से बचने का सुझाव दिया गया है। भोपाल पुलिस (Bhopal Police) ने बताया है कि कोई भी राज्य और केंद्र सरकार की एजेंसियां वीडियो कॉल करके गिरफ्तारियां नहीं करती है। इसके अलावा यदि कोई पैसा मांगता है तो उसका फोन काटकर पुलिस से मदद मांगे। अपने वित्तीय जानकारी लिंक को क्लिक करने के बाद उसको साझा करने से बचे। भोपाल पुलिस ने युवाओं से आग्रह किया है कि वे इस समस्या को लेकर अपने घर में मौजूद वृद्ध से संवाद करें और इस तरह की भ्रामक वीडियो कॉल से बचने की तकनीक बताकर उन्हें जागरुक करने का प्रयास करें।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: देवर—भाभी के बीच घमासान, थाने पहुंचे

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Cyber Fraud
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!