Bhopal News: दोस्त के साथ बड़े भाई से बाइक लेकर निकला था, हेलमेट नहीं पहनने के कारण डिवाइडर से टकराकर सिर में आई थी गंभीर चोट

भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस की बटालियन में तैनात एक कर्मचारी के बेटे की सड़क हादसे में मौत हो गई। मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर की जहांगीराबाद थाना पुलिस कर रही है। पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला है कि युवक बाइक पर था जो डिवाइडर से टकराया था। उसने हेलमेट नहीं पहना था। जिस कारण सिर में गंभीर चोट आने से उसकी मौत हो गई।
डिवाइडर से टकराकर हुआ जख्मी
जहांगीराबाद (Jahangirabad) थाना पुलिस के अनुसार यह सड़क दुर्घटना 19 अप्रैल की सुबह लगभग सात बजे हुई थी। हादसे में संदीप सिंह तोमर पिता विजय बहादुर सिंह तोमर उम्र 20 साल की मौत हो गई। वह जहांगीराबाद थाने के नजदीक रहता था। संदीप सिंह तोमर (Sandeep Singh Tomar) कक्षा ग्यारहवीं का छात्र था और ग्लोरियस हायर सेकेंडरी स्कूल (Glorious Higher Secondary School) में पढ़ाई करता था। पिता विजय बहादुर सिंह तोमर (Vijay Bahadur Singh Tomar) एसएएफ (SAF) में पदस्थ हैं। उसने एक दिन पहले ही अपने बड़े भाई से बाइक (Bike) से दोस्त प्रियांश के साथ घुमने जाने की अनुमति मांगी थी। दोस्त भी उसके साथ पीछे-पीछे था। दुर्घटना वेटरनरी अस्पताल (Veterinary Hospital) के नजदीक मोड़ पर हुई। यहां बाइक की रफ्तार तेज होने के कारण वह डिवाइडर से टकराकर सड़क पर बुरी तरह से गिरकर जख्मी हो गया था। दोस्त ने परिजनों को बताया जिसके बाद उसे जेपी अस्पताल (JP Hospital) ले जाया गया। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जहांगीराबाद पुलिस ने मर्ग 09/26 कायम कर शव पीएम के बाद परिवार को सौंप दिया है। जिसको वह अंत्येष्टि के लिए अपने पैतृक गांव रीवा (Rewa) ले गए हैं।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।