Bhopal Traffic Police: संसद भवन में गिरे बिल के खिलाफ भाजपा की महिला मोर्चा की सैंकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ता करेंगे प्रदर्शन

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की तरफ से 20 अप्रैल को व्यापक प्रदर्शन करने की तैयारी है। जिसके लिए राजधानी के मोतीलाल विज्ञान महाविद्यालय (Motilal Vigyan Mahavidyalaya) का चयन किया गया। प्रदर्शन संसद भवन में गिरे महिला संशोधन विधेयक बिल के खिलाफ आयोजित किया गया है। प्रदर्शन में पहुंचने वाले वाहनों को देखते हुए भोपाल ट्रेफिक पुलिस (Bhopal Traffic Police) की तरफ से डायवर्सन प्लान जारी किया गया है।
ऐसी रहेगी व्यवस्था
जानकारी के अनुसार प्रदर्शन सुबह दस बजे से दोपहर ढ़ाई बजे तक चलने की संभावना है। इस कारण कंट्रोल रुम तिराहा से लेकर रोशनपुरा के बीच ट्रेफिक डायवर्सन मार्ग से चलाए जाने का निर्णय लिया गया है। कार्यक्रम में यातायात पुलिस को (Traffic Police) 15 से 20 हजार महिलाओं के शामिल होने की जानकारी दी गई है। यह सभी कार्यकर्ता लगभग दो हजार से अधिक चार पहिया और यात्री बसों से पहुंचेंगें। कार्यक्रम में शामिल होने वाले वाहनों के अलावा किसी अन्य वाहनों को कंट्रोल रुम से रोशनपुरा के बीच प्रवेश नहीं मिलेगा। जिन वाहनों से महिला कार्यकर्ता पहुंच रहे हैं उनके पार्किंग स्थल को भी चिन्हित किया गया है। रोशनपुरा से वाहन कंट्रोल रुम न जाकर बाणगंगा चौराहा, छोटे तालाब किनारे, खटलापुरा होकर आना-जाना कर सकेंगे। इसी तरह पुराने शहर से आने वाले वाहनों को एक्सटॉल कॉलेज के पास से जिंसी, सुभाष नगर मेट्रो स्टेशन होकर आना-जाना कर सकेंगे। इसी तरह रायसेन, विदिशा जिले से आयोजन में शामिल होने वाले वाहनों को पिपलानी, महात्मा गांधी चौराहा, अन्ना नगर, ज्योति टॉकीज, एमपी नगर होते हुए लाल परेड मैदान पर अपने वाहनों को पार्क करना होगा। नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा से आने वाले वाहनों को 11 मील, बागसेवनिया से होते हुए डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ब्रिज होते हुए लाल परेड मैदान पर अपने वाहनों को पार्क करना होगा। इसी तरह सीहोर जिले से आने वाले वाहनों को रातीबड़, नीलबड़, भदभदा चौराहे, माता मंदिर चौराहा, अपेक्स बैंक तिराहा, लिंक रोड नंबर एक होते हुए जेपी अस्पताल के पास से जिला कोर्ट चौराहा होते हुए लाल परेड मैदान में प्रवेश मिलेगा। भोपाल के कार्यकर्ताओं को पॉलीटेक्रिक चौराहे से मछली घर होते हुए लाल परेड मैदान पर प्रवेश मिलेगा। रोशनपुरा से एमव्हीएम के बीच सारे वीआईपी वाहनों को प्रवेश मिलेगा। इस मार्ग पर अन्य किसी वाहनों को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।