Bhopal News: तीन बार पत्नी के पेट में घोंपा चाकू

Share

Bhopal News: चरित्र पर शक करता था पति, चाकू के साथ हुआ फरार

Bhopal News
सांकेतिक चित्र साभार

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) बिलखिरिया इलाके से मिल रही है। यहां एक महिला के पेट में पति ने चाकू घोंप दिया। वह उसके चरित्र पर शक करता था। इस कारण घर में अक्सर कलह होती थी। चाकू के तीन वार पत्नी के पेट में लगे हैं। आरोपी ने एक वार गर्दन पर भी किया है। महिला की हालत नाजुक है। इसलिए बेटे ने हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया है।

बेटे ने दी थी सूचना

बिलखिरिया थाना पुलिस के अनुसार 29 जून की दोपहर लगभग एक बजे धारा 307 (हत्या के प्रयास) का मुकदमा दर्ज किया गया है। जानलेवा हमले की यह घटना छावनी पठार इलाके की है। हमले में जख्मी कौशल्या सूर्यवंशी पति नंदलाल सूर्यवंशी उम्र 40 साल है। शिकायत बेटे 18 वर्षीय रोहित सूर्यवंशी (Rohit Suryawanshi) ने दर्ज कराई है। उसने बताया कि मां कौशल्या सूर्यवंशी को आरोपी पति नंदलाल सूर्यवंशी (Nandlal Suryawanshi) ने चाकू मार दिया था। यह चाकू महिला को पेट और गले पर मारा गया है। घटना के बाद आरोपी नंदलाल सूर्यवंशी (Nandlal Suryawanshi) छुरी लेकर भाग गया। कौशल्या को पेट में तीन वार चाकू के लगे हैं। पुलिस को जांच में पता चला है कि पति उसके चरित्र पर शक करता था। इस कारण घर में अक्सर विवाद होता था। जख्मी पीड़िता हमीदिया अस्पताल में भर्ती है।

यह भी पढ़ें: देशभर के बलराम पर कोहराम मचाने वाली पार्टियां इन किसानों की समस्याओं पर खामोश आखिर क्यों खामोश है

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: पुलिस के पास नाम है फिर भी शव अनजान है 

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!