Bhopal Cop News: पुलिस कमिश्नर ने थाना प्रभारी को दिखाया आईना

Share

 Bhopal Cop News: जनसंवाद के सामने आई आधा दर्जन से अधिक समस्याओं के जल्द समाधान करने की सलाह

Bhopal Cop News
निशातपुरा थाना, जिला भोपाल— फाइल फोटो

भोपाल। पुलिस कमिश्नर संजय कुमार 13 अप्रैल को जनसंवाद करने भोपाल (Bhopal Cop News) शहर के निशातपुरा इलाके में पहुंचे। यहां की जनता ने मौके पर ही थाने की निष्क्रियता के सबूत देते हुए पुलिस की कमियां गिना दी। इसके बाद पुलिस कमिश्नर ने निरीक्षक मनोज पटवा (TI Manoj Patwa) को जल्द समस्याओं के समाधान करने के लिए बोला।

नागरिकों को समाधान का भरोसा दिलाया

जानकारी के अनुसार पुलिस कमिश्नर नटखट चौराहा पहुंचे थे। नागरिकों की तरफ से बताया गया कि क्षेत्र में पेट्रोलिंग नहीं की जाती। सैफिया कॉलेज (Saifiya College) मैदान में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा बना रहा है। यहां खुलेआम शराब पीने और जुआ खेलने का काम होता है। पुलिस कभी आती ही नहीं इसलिए यहां आने वाले लोगों के हौसले बुलंद हैं। क्षेत्र में दुकानों और ठेलों के कारण काफी अतिक्रमण भी है। जिस कारण वाहनों का निकालना भी कठिन हैं। अक्सर यहां दुर्घटनाएं भी हो चुकी है। पुलिस कमिश्नर ने जनता की तरफ से मिली समस्याओं को लेकर जल्द उसके समाधान का भरोसा नागरिकों को दिलाया गया। इसके बाद वे निशातपुरा (Nishatpura) थाने पहुंचे। यहां डीसीपी मयूर खंडेलवाल (DCP Mayur Khandelwal) भी थे। थाना प्रभारी को क्षेत्र की समस्याओं के समाधान करने और यातायात पुलिस की मदद से चयनित क्षेत्रों के यातायात से संबंधित समस्याओं को दूर करके सूचित करने के लिए बोला। इससे पहले जनता से पुलिस कमिश्नर ने क्षेत्र में नशा बिकने या अन्य कोई गतिविधि दिखने पर डायल-112 में सूचित करने के लिए भी उत्साहित किया। उन्होंने यकीन दिलाया कि यदि सूचना संवेदनशील है तो नाम और पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Crime: गर्भ निरोधक की गोलियां खाने के बाद गई जान

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Cop News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!