Bhopal News: चंद घंटों में घर कर दिया साफ

Share

Bhopal News: लॉक डाउन में फिर टूटा मकान का ताला

Bhopal News
File Image

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से यह ताजा समाचार है। यहां अशोका गार्डन इलाके में एक मकान का ताला तोड़ दिया। यह घटना से पहले परिवार कुछ घंटों के लिए रिश्तेदार के यहां गया था। शहर में कोरोना संक्रमण न फैले इसलिए कई तरह की पाबंदिया है। इसके बावजूद चोरी की वारदात ने पुलिस के इंतजामों की पोल खोल दी है। इधर, ईटखेड़ी में अंग्रेजी दुकान में संदिग्ध चोरी (Bhopal News) का मामला आया है।

पुलिस का दावा अभी सूची नहीं मिली

अशोका गार्डन थाना पुलिस के अनुसार 25-26 अप्रैल की दरमियानी रात लगभग 1 बजे धारा 457/380 का मुकदमा दर्ज किया गया है। शिकायत सलमान खान (Salman Khan) पिता अब्दुल हबीब खान उम्र 29 साल ने दर्ज कराई है। घटना मयूर विहार कॉलोनी की है। पीड़ित मैकेनिक का काम करता है। पत्नी के साथ वे ससुराल नवीन नगर गए थे। वापस लौटने पर ताला टूटा मिला। घर से सोने-चांदी के जेवरात, नकदी समेत करीब 70 हजार रूपए का माल गायब था। इधर, ईटखेड़ी स्थित अंग्रेजी वाइन शॉप का ताला चोरों ने तोड़ दिया। यहा से चोरी गई संपत्ति और उसका ब्योरा अभी पुलिस ने नहीं बताया है। शिकायत महेन्द्र सिंह दांगी (Mahendra Singh Dangi) ने थाने में दर्ज कराई है। मामले में चोरी के प्रयास की धारा लगाई गई है। पुलिस का कहना है कि उसे चोरी गई संपत्ति की सूची नहीं मिली है।

यह भी पढ़ें: मानवता को शर्मसार करने वाली यह तस्वीरें जो आज हमें तो भविष्य में भाजपा को विचलित करेगी, जानिए क्यों

यह भी पढ़ें:   Bhopal Love Jihad News: ब्यू​टीशियन को पत्नी बनाने का देता रहा झांसा

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!