Bhopal News: घरेलू हिंसा की शिकार मुस्लिम महिला पहुंची थाने 

Share

Bhopal News: शादी के 11 साल बाद भी मायके से रकम लेकर आने को करते थे प्रताड़ित

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। शादी के 11 साल बाद भी मुस्लिम महिला घरेलू हिंसा का रोज शिकार हो रही थी। उसके दो बच्चे भी है। घटना भोपाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र में स्थित ईटखेड़ी इलाके की है। महिला ने पति, सास, ननद और देवर पर प्रताड़ित करने और मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़िता का दावा है कि उसे मायके से 40 हजार रुपए लेकर आने के लिए ऐसा किया जाता था।

पुलिस ने इन धाराओं में दर्ज किया है प्रकरण

ईटखेड़ी (Itkhedi) थाना पुलिस ने इस मामले में 1 फरवरी को प्रकरण दर्ज कर लिया। पीड़िता का मायका भोपाल शहर में स्थित गांधी नगर (Gandhi Nagar) इलाके में हैं। मामले की जांच एसआई रईस खान (SI Rais Khan) कर रहे हैं। पीड़िता की शादी 25 दिसंबर, 2012 को हुई थी। ससुराल ग्राम जगदीशपुर में हैं। महिला के दो बच्चे भी हैं। महिला को शादी के बाद से ही उसका पति, सास, दो ननद और देवर मारपीट करने के साथ—साथ प्रताड़ित करते थे। मायके पक्ष के परिवार ने भी कई बार सुलह की कोशिश की थी। जब वह नहीं माने तो पीड़िता को पुलिस से मदद लेनी पड़ी। पुलिस ने 31/24 धारा 498—ए/323/34 (प्रताड़ना, मारपीट और एक से अधिक आरोपी का प्रकरण) दर्ज कर लिया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Police : सड़क पर दबंगई थाने में गुंडई
Don`t copy text!