Bhopal News: दो कॉलोनियों में घुसे चोर, हजारों रूपए का माल ले गए

Share

Bhopal News: पिता से मिलने उनके घर गए रिटायर्ड अफसर के सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। शहर में दो कॉलोनियों में चोरी की वारदातें हुई है। यह दोनों घटनाएं भोपाल (Bhopal News) शहर के मिसरोद थाना क्षेत्र की है। एक मकान रिटायर्ड अधिकारी का है। वे घटना के वक्त पिता से मुलाकात करने उनके घर गए थे। पुलिस को पड़ताल में तीन संदिग्धों के फुटेज मिले हैं। जिनके आधार पर संदेहियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

सोने के जेवरात ले गए बदमाश

मिसरोद थाना पुलिस के अनुसार 30 और 31 जनवरी को 34—36/23 नकबजनी के दो मामले दर्ज किए गए हैं। यह घटनाएं चिनार ग्रीन सिटी और हरिपुरम कॉलोनी में हुई है। चिनार ग्रीन सिटी (Chinar Green City) में हुई वारदात की शिकायत पंकज (Pankaj Dubey) दुबे ने दर्ज कराई है। उनके मकान से करीब 35 हजार रूपए कीमत के जेवरात चोरी गए हैं। इसी तरह दूसरी एफआईआर अशोक कुमार शारस्वत (Ashok Kumar Sharaswat) ने दर्ज कराई है। वे रिटायर अधिकारी है और हर्षवर्धन नगर में रहने वाले पिता से मुलाकात करने गए थे। घर में चोरी होने की जानकारी उन्हें पड़ोसी विवेक श्रीवास्तव (Vivek Shrivastav) ने फोन पर दी थी। यहां हुई चोरी में तीन व्यक्ति कैमरे में कैद हुए हैं। जिनके संबंध में पुलिस की टीम जानकारी जुटा रही है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: चार साल से परेशान छात्रा ने पुलिस से मांगी मदद 
Don`t copy text!