Bhopal News: सड़क हादसे में फ्लिपकार्ट कर्मचारी की मौत

Share

Bhopal News: शनि मंदिर के सामने तेज रफ्तार वाहन ने मारी थी टक्कर

Bhopal News
सांकेतिक तस्वीर

भोपाल। फ्लिपकार्ट कंपनी के एक कर्मचारी की हादसे में मौत हो गई। दुर्घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के मिसरोद थाना क्षेत्र में हुई थी। पुलिस को टक्कर मारने वाले वाहन चालक का पता नहीं चल सका है।

इलाज के दौरान हुई मौत

मिसरोद (Misrod) थाना  पुलिस के अनुसार सौरभ विश्वकर्मा उम्र 27 साल बरखेड़ा पठानी गोविंदपुरा (Govindpura) थाना क्षेत्र में रहते थे। वे ई-कॉमर्स कंपनी में नौकरी करते थे। वह घर से परिवार के एक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। वहां से बुधवार सुबह लौट रहे थे। जब वे शनि मंदिर के पास पहुंचे तो उन्हें किसी वाहन ने टक्कर मार दी। वह सड़क पर जख्मी हालत में तड़प रहा था। इसलिए वहां से गुजरने वाले राहगीर ने उसके फोन से अवधपुरी (Awadhput) क्षेत्र में रहने वाली बहन को घटना की जानकारी दी। सौरभ विश्वकर्मा (Saurabh Vishwakarma) को गंभीर हालत में भोपाल एम्स अस्पताल (Bhopal AIIMS Hospital) में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान 30 अप्रैल की रात सौरभ विश्वकर्मा की मौत हो गई। मिसरोद थाना पुलिस ने मर्ग 30/26 कायम कर लिया है। मामले की जांच हवलदार राजेश चौधरी कर रहे हैं। पुलिस को फिलहाल टक्कर मारने वाले वाहन चालक का पता नहीं चल सका है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   MP Cop Gossip: सीपी कार्यालय का वर्क डिस्ट्रीब्यूशन बना मजाक
Don`t copy text!