Bhopal Cyber Fraud: फायनेंस कंपनी की महिला कर्मचारी के साथ जालसाजी

Share

Bhopal Cyber Fraud पार्सल कंपनी से आया कोरियर लेने के नाम पर भेजा था क्यूआर कोड

Bhopal Cyber Fraud
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। श्रीराम फायनेंस कंपनी की एक महिला कर्मचारी के साथ फर्जीवाड़ा हुआ। उसे जालसाज ने कोरियर कंपनी का पार्सल लेने के बहाने व्हाट्स एप पर क्यूआर कोड भेजा था। जिसके बाद खाते से एक लाख से अधिक की रकम निकल गई। मामले की शुरुआती जांच भोपाल सायबर क्राइम (Bhopal Cyber Fraud) ने की थी। जिसके बाद एफआईआर दर्ज करने केस डायरी भोपाल शहर क एमपी नगर थाने को भेज दी।

क्यूआर कोड डाउनलोड करते ही निकली रकम

एमपी नगर (MP Nagar) थाना पुलिस के मुताबिक दीक्षा राजपूत पति अभिषेक रघुवंशी उम्र 30 साल अरेरा कॉलोनी (Arera Colony) स्थित ई-4 में रहती हैं। वे एमपी नगर जोन-2 स्थित श्रीराम फायनेंस कंपनी (Shriram Finance Company) में नौकरी करती है। वे मूलत: विदिशा (Vidisha) जिले की रहने वाली हैं। दीक्षा राजपूत (Diksha Rajput) ने पुलिस को बताया कि वे 5 दिसंबर, 2025 को जब कार्यालय में थी तब उनके पास फोन आया था। यह फोन इंस्टाग्राम से हुआ था। कॉल करने वाले व्यक्ति ने बोला कि उनका पार्सल (Parcel) आया है जिसके एक हजार 50 रुपए भुगतान करने हैं। इसके बाद उनके मोबाइल (Mobile) पर क्यूआर कोड भेजा। जिसको डाउनलोड करते ही उनका मोबाइल हैक हो गया। आरोपी ने 12 बार में अलग-अलग स्थानों पर एक लाख, छह हजार सात सौ चार रुपए निकाल लिए। इस संबंध में सबसे पहले हबीबगंज (Habibganj) थाने में शिकायत हुई थी। जिसके बाद केस डायरी सायबर क्राइम के जरिए एमपी नगर थाने को भेजी गई। एमपी नगर थाना पुलिस ने प्रकरण 171/26 दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Theft Case: चार इमली में चोरों का धावा

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Cyber Fraud
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!