Bhopal News: सड़कों पर उतरी क्राइम ब्रांच

Share

Bhopal News: संदिग्ध दिख रहे आठ व्यक्तियों को दबोचकर अवैध हथियार बरामद किए

Bhopal News
क्राइम ब्रांच थाना— जिला भोपाल— फाइल फोटो।

भोपाल। शहर में अपराधियों से निपटने के लिए भोपाल क्राइम ब्रांच (Bhopal News) आखिरकार सड़क पर उतर आई। इस दौरान अलग-अलग स्थानों पर दिखने वाले आठ संदिग्धों को हिरासत में लिया। वे अवैध हथियार बेचने वाले गिरोह के सदस्य निकले। जिनसे तीन पिस्टल, एक देशी कट्टा, पांच जिंदा कारतूस के अलावा आठ मोबाइल जब्त किए गए।

पिस्टल और जिंदा कारतूस किया बरामद

क्राइम ब्रांच (Crime Branch) के अनुसार यह सारा सामान बेचने के उद्देश्य से दूसरे जिलों से राजधानी में आया था। क्राइम ब्रांच ने जहांगीराबाद (Jahangirabad) के शब्बन चौराहे से दानिश उर्फ दन्नी खान (Danish@Danni Khan) पिता शरीफ खान उम्र 20 साल को दबोचा। वह तलैया (Tallaiya) थाना क्षेत्र स्थित हाईलाइट अपार्टमेंट (Highlight Appartment) में रहता है। उसके पास एक पिस्टल (Pistol) और जिंदा कारतूस बरामद हुआ। उससे हुई पूछताछ के बाद क्राइम ब्रांच ने टीटी नगर, तलैया, अशोका गार्डन, करिश्मा पार्क, लालघाटी और अन्य क्षेत्रों में दबिश दी थी। जिसके बाद मोहम्मद अमन पिता मोहम्मद याहया उम्र 24 साल, मोहम्मद मुस्तफा  पिता मोहम्मद आसिफ उम्र 20 साल, तालिब खान  पिता कफील खान उम्र 19 साल, अरशान खान (Arshan Khan) पिता इरफान खान उम्र 21 साल, सरफराज पठान (Sarfaraz Pathan) पिता सरवर उल्लाह उम्र 26 साल, गुफरान पिता मुशीर खान उम्र 23 साल और अली खान (Ali Khan) पिता अय्यूब खान उम्र 25 साल को दबोचा गया। अली खान मूलत: खरगोन का रहने वाला है और मैकेनिक हैं। उसके खिलाफ 2020 में एक प्रकरण दर्ज होने की जानकारी क्राइम ब्रांच को मिली। इसी तरह गुफरान खान (Gufran Khan) के खिलाफ रायसेन (Raisen) के सुल्तानपुर (Sultanpur) में जुआ एक्ट के दो प्रकरण और रानी कमलापति में मारपीट करके जख्मी करने का प्रकरण दर्ज मिला। उसकी सुल्तानपुर में पान की दुकान है। सरफराज पठान और अरशान खान प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं। दोनों कोहेफिजा स्थित खानूगांव में रहते हैं। जबकि तालिब खान (Talib Khan) अशोका गार्डन में रहता है और प्रॉपर्टी का काम देखता है। मोहम्मद मुस्तफा (Mohammed Mustafa)) तलैया थाना क्षेत्र में रेतघाट के नजदीक रहता है। उसके खिलाफ तलैया, श्यामला हिल्स थाने में सात प्रकरण मारपीट के पहले से दर्ज है। वहीं मोहम्मद अमन (Mohammed Aman) के खिलाफ एमपी नगर थाने में मारपीट का गंभीर प्रकरण पिछले साल दर्ज हुआ था।

यह भी पढ़ें:   Indore : सड़क दुर्घटनाओं में 4 लोगों की दर्दनाक मौत

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!