Bhopal News: मायके से दो दिन पहले लौटी महिला ने फांसी लगाई

Share

Bhopal News: मायके पक्ष ने हत्या करने का आरोप लगाया, एसीपी करेंगें मामले की जांच

Bhopal News
जनहित में संदेश: आत्महत्या के विचार आना मानसिक अवसाद के लक्षण है। अकेलापन, खामोशी, चिढ़चिढ़ापन, गुस्सा आना उसके लक्षण हैं। ऐसी अवस्था में परिवार से बातचीत करें और चिकित्सकों से सलाह अवश्य ले।

भोपाल।  नव विवाहिता ने फांसी लगाकर खुदकुशी की है। आत्महत्या से दो दिन पहले उसका पति उसे मायके से मनाकर ले गया था। मामले की जांच भोपाल शहर की शाहजहांनाबाद थाना पुलिस कर रही है।मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया है। मामला नव विवाहिता की मौत से जुड़ा है। इसलिए शाहजहांनाबाद एसीपी की तरफ से मामले की जांच की जाएगी।

पति के साथ दो दिन पहले ही मायके से आई थी

शाहजहांनाबाद (Shahjahanabad) थाना पुलिस के अनुसार आशा सांवले पति लालू सांवले उम्र 24 साल ने खुदकुशी की है। वह बाजपेयी नगर (Bajpai Nagar) में रहती थी और बंगलों में काम करती थी। आशा सांवले (Asha Sawle) का शव 29 अप्रैल को फांसी के फंदे पर लटका मिला। उसकी दो बेटियां भी है। शादी को छह साल हो चुके हैं। पुलिस को पता चला है कि उसका पति लालू सांवले (Lalu Sawale) शराब पीने का आदी है। वह बंगलों से मिलने वाली कमाई छीनकर भी शराब पीता था। जिस कारण घर में कलह होती थी। मृतका के पिता अर्जुन कैथिल (Arjun Kethil) ने बताया है कि खुदकुशी से दो दिन पहले ही वह मायके आ गई थी। जिसे उसका पति मनाकर अपने साथ ले गया था। इधर शाहजहांनाबाद पुलिस ने मर्ग 16/26 कायम कर लिया है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद वह जांच के बिंदु तय करेगी।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: लव, सेक्स और धोखा में एफआईआर

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!