Bhopal News: फैक्ट्री मालिक और उसके रिश्तेदारों को मारपीट कर जानलेवा हमला किया

भोपाल। राजधानी के इंडस्ट्रीयल एरिया में स्थित फैक्ट्री के भीतर घुसकर मारपीट कर गोली चलाई गई। विवाद माल लेने के बाद पैसों के भुगतान को लेकर हुआ था। घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के अशोका गार्डन थाना इलाके की है। जिसमें आरोपी का नाम सुनने के बाद कार्रवाई करने में पुलिस की तरफ से देरी का भी आरोप पीड़ित परिवार ने लगाया है। हमले में तीन लोग जख्मी है। इसमें एक व्यक्ति की हालत काफी नाजुक हैं।
आरोपियों के पास तलवारें भी थी
अशोका गार्डन (Ashoka Garden) थाना पुलिस के अनुसार अंकित गुप्ता उम्र 39 साल सिंधी कॉलोनी (Sindhi Colony) स्थित शांति नगर (Shanti Nagar) में रहते हैं। उनकी इंडस्ट्रीयल एरिया (Industrial Area) में फैक्ट्री है। यहां वे पेपर कारखाना चलाते हैं। अंकित गुप्ता (Ankit Gupta) ने पुलिस को बताया है कि 29 अप्रैल की दोपहर करीब तीन बजे एक व्यक्ति फुटकर व्यापारी बनकर उनके पास आया। उसने करीब 30 हजार रुपए का माल खरीदा। इस दौरान भुगतान को लेकर काफी विवाद वह करने लगा। उस वक्त कारखाने में अंकित गुप्ता के चचेरे भाई अमित गुप्ता (Amit Gupta) थे। हंगामा करने वाले व्यक्ति ने बोला कि वह गोपाल पाटील (Gopal Patil) का आदमी है। कुछ देर बाद वह दो एसयूवी वाहनों से फिर आया। उसमें आधा दर्जन से अधिक आरोपी थे। जिन्होंने फैक्ट्री में घुसने से पहले हवाई फायर किया। इसके बाद कारखाने के भीतर घुसकर गोली चलाई गई। वह गोली कारखाने में काम करने वाले एक कर्मचारी के बेहद नजदीक से गुजरी। आधा दर्जन से अधिक आरोपियों ने कारखाने में मौजूद लोगों को लाठी—डंडे और लोहे की रॉड से पीटना शुरु कर दिया। आरोपियों के पास तलवारें भी थी। हमले में अंकित गुप्ता के चाचा चंद्रप्रकाश को सर्वाधिक चोटें आई है। उन्हें हाथ, पेट और पीठ में तलवार लगी है। घायलों को प्रायवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में पुलिस गोपाल पाटील का नाम सुनने के बाद कार्रवाई करने में हिचक रही थी। जिस कारण पीड़ित परिवार और पुलिस के बीच काफी संघर्ष भी हुआ। पुलिस ने पूरे घटनाक्रम को मीडिया के सामने उजागर भी नहीं किया है। इसलिए हमलावरों के नाम और उनके बारे में अन्य जानकारी सामने नहीं आई है। इधर, पुलिस कमिश्नर को मीडिया रिपोर्ट मिलने के बाद इस संबंध में जानकारी लगी। जिसके बाद थाना स्टाफ को फटकार भी लगाई गई।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।