Bhopal News: आत्महत्या से पूर्व बहू के साथ हुई थी सास की कहासुनी, शव पीएम के बाद परिजनों को सौंपे

भोपाल। बीते चौबीस घंटों के दौरान भोपाल (Bhopal News) शहर के छोला मंदिर थाने में दो खुदकुशी के मामले पहुंचे। इसमें एक वृद्धा है जिसका बहू के साथ विवाद होने की बात सामने आई है। इधर, एक युवक की भी जहर गटकने के मौत हुई है। दोनों घटनाओं में किसी तरह का आत्महत्या से पूर्व लिखा संदेश पुलिस को नहीं मिला है।
चाय देर से मिलने पर पीया जहर
छोला मंदिर (Chhola Mandir) थाना पुलिस के अनुसार पचनी देवी पति अजबलाल उम्र 60 साल भानपुर में स्थित बिहारी मोहल्ला में रहतीं थीं। उनके पांच बेटे और बहू हैं। वह पति और दो बेटों के साथ निवास कर रहीं थीं। उन्हें नियमित सुबह आठ बजे चाय पीने की आदत है। वह देने में बहू ने 20 जून को देरी कर दी थी। इसी बात को लेकर पचनी देवी (Pachni Devi) का बहू के साथ कहासुनी हो गई। जिसके बाद उन्होंने आवेश में आकर जहर गटक लिया। उन्हें पीपुल्स अस्पताल (Peoples Hospital) में भर्ती कराया गया। वहां उपचार के दौरान 25 जून की सुबह उनकी मौत हो गई। पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला है कि वृद्धा को बहुत ज्यादा आक्रोश आता था। जिस कारण उनसे अक्सर घर में कहासुनी होती थी। छोला मंदिर पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।
जहरीली गोलियां गटकने के बाद मौत
इधर, छोला मंदिर क्षेत्र में ही दूसरी खुदकुशी की घटना हुई। यह मामला उड़िया बस्ती का है। यहां रहने वाले 22 वर्षीय सुनील ने 24 जून को गोलियां गटक ली थी। परिजनों ने हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) में भर्ती कराया। पुलिस को जांच में पता चला कि उसके पास काम नहीं था। वह कुछ दिनों से तनाव में भी चल रहा था। फिलहाल खुदकुशी की ठोस वजह सामने नहीं आई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। मामले की जांच हवलदार प्रेम नारायण (HC Prem Narayan) कर रहे हैं।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।