Bhopal News: भरण-पोषण मांगने पर बोला तीन बार तलाक

Share

Bhopal News: पांच साल से मायके में रहने को मजबूर मुस्लिम महिला पहुंची थाने

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। तीन तलाक का मुकदमा दर्ज कराने एक मुस्लिम महिला थाने पहुंची। वह घरेलू कलह से तंग आकर पांच साल से मायके में रहने को मजबूर थी। इस मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र की बैरसिया थाना पुलिस कर रही है। उसने डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में भरण-पोषण का परिवाद दाखिल किया था। इसी बात से नाराज पति ससुराल में आया और उसे तीन बार तलाक बोलकर चला गया।

घर के बाहर खड़े होकर बोला तीन तलाक

बैरसिया (Berasia) थाना पुलिस के मुताबिक पीड़िता की उम्र 26 साल है। वह बैरसिया थाना क्षेत्र में रहती है। उसका निकाह मई, 2021 में विदिशा (Vidisha)  जिले के लटेरी में हुआ था। पति आरिफ खान (Arif Khan) से शादी के पांच महीने तक सबकुछ सामान्य दिनचर्या रही। इसके बाद पति के आचरण में बदलाव आ गया। वह छोटी-छोटी बातों को लेकर प्रताड़ित करने लगा। जिस कारण वह मायके में आकर रहने लगी। उसके बाद पति ने उसकी सुध लेना ही बंद कर दिया। नतीजतन, पीड़िता ने इसी साल डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में भरण-पोषण का प्राथमिकी दर्ज कराई। जिस कारण कोर्ट में आते-जाते भी उसने कई बार उसे तीन तलाक (Tripple Talaq) की चेतावनी दी थी। इसी बीच 25 जून को आरोपी पति ससुराल में पहुंचा। उसने घर के बाहर खड़े होकर नाराजगी में गाली-गलौज करते हुए तीन बार तलाक बोलकर चला गया। बैरसिया थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी पति के खिलाफ मुस्लिम महिला (विवाह पर अधिकारों का संरक्षण) अधिनियम के तहत प्रकरण 393/26 दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: राजधानी के कुख्यात बदमाश ने दिखाई रंगदारी

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!