Bhopal News: पथराव के कारण आई चोट, वीडियो में कैद हुई पूरी घटना, चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

भोपाल। दो गुटों के बीच एक वैवाहिक समारोह में बवाल हो गया। इसमें डीजे में काम करने वाले तीन व्यक्ति चपेट में आ गए। यह मामला भोपाल (Bhopal news) शहर के अयोध्या नगर इलाके का है। उन्हें पत्थर लगने के कारण सिर फट गए। हमले में शामिल चार आरोपियों के नाम अभी सामने आए है। घायलों को आरोग्य निधि अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बारात में शामिल युवकों के बीच हुआ था विवाद
अयोध्या नगर (Ayodhya Nagar) थाना पुलिस के अनुसार हमले में धनीराम आदिवासी उर्फ गोल पिता जगदीश प्रसाद उम्र 24 साल के अलावा विशाल माली और तरुण माली को ज्यादा चोटें आई है। तीनों डीजे (DJ) बजाने वाली कंपनी में काम करते हैं। वारदात 23 जून की रात लगभग 11 बजे अयोध्या नगर स्थित क्रेशर बस्ती के नजदीक भोला कॉलोनी (Bhola Colony) में हुई थी। पुलिस ने धनीराम आदिवासी उर्फ गोलू (Dhaniram Adiwasi@Golu) की शिकायत पर राजवीर, राजेश, रितिक और विशाल के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। आरोपियों के खिलाफ अयोध्या नगर थाना पुलिस ने गाली—गलौज, मारपीट, धमकाने का सामान्य मुकदमा दर्ज किया है। जबकि बवाल में भारी पथराव भी हुआ था। जख्मी धनीराम आदिवासी ईटखेड़ी गांव में रहते हैं। घायलों के सिर पर पत्थर लगने से चोट आई है। घायलों ने पुलिस को बताया कि बारात में शामिल युवकों के बीच ही विवाद हुआ था। जिसमें वह लोग सुलह कराने पहुंचे थे। मामले की जांच हवलदार सुदीप राजपूत कर रहे हैं।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।