Bhopal Robbery News: केरवा डैम में डेड बॉडी मिलने के बाद अब सामने आई रॉबरी की सनसनीखेज वारदात, चाकू की नोंक पर लूटा

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में पिछले एक सप्ताह से कपल्स के टाइम खराब चल रहे हैं। दो दिन पहले ही रातीबड़ केरवा डैम के वॉटर एक्जिट पाइंट पर कपल्स की लाशें मिली थीं। अब भोपाल (Bhopal Robbery News) शहर के कोहेफिजा में स्थित मनुआभान टेकरी पर कपल्स के साथ रॉबरी हो गई। पुलिस ने बहुत ही सीक्रेट रखकर एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने एक माइनर ब्यॉय समेत तीन व्यक्तियों को हिरासत में ले रखा है। अभी उनके कारनामों की फेहरिस्त उजागर होना बाकी है।
गर्लफ्रेंड के गले पर अड़ाया चाकू
कोहेफिजा (Kohefiza) थाना पुलिस के अनुसार 23 वर्षीय गौरव रावत (Gaurav Rawat) अशोका गार्डन (Ashoka Garden) स्थित कैलाश नगर (Kailash Nagar) में रहते हैं। वे 23 जून की शाम को अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मनुआभान टेकरी (Manuabhan Tekri) घुमने गए थे। शाम साढ़े चार बजे दोनों टेकरी के भीतर पेड़ के नीचे बैठे हुए थे। तभी चार व्यक्ति वहां पहुंचे। उन्होंने गौरव रावत को दबोच लिया। इसके बाद उनकी गर्लफ्रेंड के गले पर चाकू (Knife) अड़ा दिया। इसके बाद उसकी घड़ी, बाइक की चाबी, एयरबड्स, नकदी समेत यामाहा बाइक (Bike) लूट ली। कोहेफिजा पुलिस ने लूट का मामला दर्ज करके सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की राइडिंग ट्रैक को क्लियर किया। पुलिस ने वारदात में शामिल संदेही अंसार उर्फ भैयू (Ansar@Bhaiyu), फैसल खान उर्फ बिट्टू (Faisal Khan@)Bittu और समीर खान (Sameer Khan) को हिरासत में लिया है। उनके साथ एक सत्रह साल का विधि विरोधी बालक भी था। पुलिस ने वारदात में छीना माल बरामद कर लिया है। इसके अलावा छुरी को भी जब्त किया गया है। पुलिस आरोपियों को कोर्ट में पेश करके रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है। जिनसे अन्य वारदातों में भी पूछताछ किया जाना है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।