Bhopal News: मां को देखकर सड़क पर दौड़ी माही की मौत

Share

Bhopal News: दादा-दादी देखते रहे गए हाथ छुड़ाकर लगाई थी दौड़, टक्कर मारने वाली कार का नहीं मिला सुराग

Bhopal News
सांकेतिक चित्र—टीसीआई

भोपाल। मार्मिक और दिल दहला देने वाली एक घटना हुई है। हादसे में एक तीन साल की मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना भोपाल (Bhopal News)  शहर के हबीबगंज इलाके की है। उसका पूरा परिवार बांस के उत्पाद बनाकर सड़क किनारे बेचने का काम करता है। घटना के वक्त वह दादा-दादी के पास थी। सड़क की दूसरी तरफ उसकी मां थी। जिसको देखकर वह विचलित हुई और उसके पास जाने के लिए दौड़ लगा दी। तभी कार की चपेट में वह आ गई थी।

भागते हुए मां के पास जाते समय हुआ हादसा

हबीबगंज (Habibganj) थाना पुलिस के अनुसार यह दुर्घटना 23 जून की शाम लगभग छह बजे हुई थी। उसी सड़क से गुजर रहे एक कार चालक परिवार मदद के लिए आगे आया। बच्ची को गंभीर हालत में बंसल अस्पताल (Bansal Hospital) ले जाया गया। वहां दो घंटे चले इलाज के बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में कार चालक के खिलाफ प्रकरण 414/26 दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एएसआई महेश धुर्वे (ASI Mahesh Dhurve) कर रहे हैं। पुलिस को अभी टक्कर मारने वाली कार (Car) का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने चप्पो बाई वंशकार (Chappo Bai Vanshkar) पति सुन्नु लाल वंशकार उम्र 59 साल की शिकायत पर प्रकरण दर्ज किया है। परिवार बारह नंबर बस स्टाप के पास मल्टी में रहता है। घटना के वक्त तीन साल की माही उर्फ मिंटो (Mahi@Minto) उनके ही पास थी। वह सड़क के एक तरफ थी जबकि मां सोनम वंशकार (Sonam Vanshkar) दूसरी तरफ अपने उत्पाद को बेचने के लिए फुटपाथ पर बैठी थी। तभी चप्पो बाई से हाथ छुड़ाकर वह मां के पास जाने के लिए भागने लगी। हबीबगंज थाना पुलिस ने मर्ग 41/26 कायम कर लिया है। पुलिस ने शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस का कहना है कि होटल मैनेजमेंट और चौराहे पर सीसीटीवी कैमरा लगा है। उसकी मदद से टक्कर मारने वाली कार का पता लगाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Crime News: ठेला लगाने को लेकर विवाद, दो गुटों में मारपीट

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!