Bhopal News: दोस्त के साथ जिम जाते वक्त रास्ते में रुका था, टक्कर लगने के बाद दस फीट हवा में फिकाया

भोपाल। लघुशंका कर रहे एक छात्र को इनोवा कार ने उड़ा दिया। घटना के वक्त वह दोस्तों के साथ जिम जा रहा था। भयावह दुर्घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के रातीबड़ इलाके में हुई। टक्कर लगने के बाद छात्र हवा में ही दस फीट उछलने के बाद गिरा था। दुर्घटना के बाद कार खेत में जाकर पलट भी गई थी।
दोस्तों के साथ जिम जा रहा था
रातीबड़ (Ratibarh) थाना पुलिस के अनुसार यह दुर्घटना 22 जून की शाम लगभग छह बजे परख कॉलेज(Parakh College) के नजदीक खारपी जोड़ पर हुई थी। पुलिस ने छात्र के मामा सचिन मारण पिता अनूप सिंह मारण उम्र 28 साल के बयान दर्ज करने के बाद इनोवा कार (Innova Car) एमपी—04—बीसी—2847 के चालक के खिलाफ प्रकरण 232/26 दर्ज कर लिया है। मामा नीलबड़ (Neelbarh) स्थित कलखेड़ा रोड पर रहते हैं। मामा सचिन मारण (Sachin Maran) प्रायवेट कंपनी में जॉब करते हैं। उन्होंने बताया कि उनकी बहन बरखा बाई ग्राम खारपी में रहती हैं। उसके तीन बच्चे हैं जिसमें सबसे छोटा 19 वर्षीय आर्यन मारण (Aryan Maran) है। वह सिकंदराबाद ग्राम में जिम (Gym) करने जा रहा था। वह पटेल कॉलेज (Patel College) में पढ़ाई भी करता था। घटना के वक्त उसके दो दोस्त मनीष मारण (Manish Maran) और अभिषेक मारण (Abhishek Maran) भी थे। तीनों लघुशंका करने के लिए रुके थे। तभी सिंकदराबाद की तरफ से आ रही कार ने आर्यन मारण को उड़ा दिया था। कार को अंकित चला रहा था। दुर्घटना के बाद कार भी खेत में जाकर पलट गई थी। आर्यन को पहले हक फिर वहां से स्मार्ट सिटी अस्पताल (Smart City Hospital) ले जाया गया था। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रातीबड़ पुलिस ने मर्ग 43/26 कायम कर लिया है। शव को पीएम के लिए हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) भेजा गया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।