Bhopal News: मारुति कार में भी तोड़फोड़ करके नुकसान पहुंचाया, पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

भोपाल। साइड मांगने को लेकर हुए विवाद के बाद तीन युवकों ने दो व्यक्तियों को नुकीले डंडे से मारपीट करके बुरी तरह से लहूलुहान कर दिया। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के मिसरोद थाना क्षेत्र की है। हमलावरों ने पीड़ित की कार को भी चकनाचूर कर दिया है। हमले में शामिल तीन व्यक्तियों के नाम अभी सामने आ गए हैं।
थार में सवार लड़कों से साइड मांगने पर हुआ विवाद
मिसरोद (Misrod) थाना पुलिस के अनुसार हमले में विपुल वर्मा पिता स्वर्गीय विजय कुमार वर्मा उम्र 39 साल और राहुल मालवीय जख्मी है। विपुल वर्मा को गाल में चोट आई है। वहीं उनकी मारुति कार (Maruti Car) एमपी—13—जेडके—9609 को भी भारी नुकसान हुआ है। पीड़ित रायसेन (Raisen) जिले के मंडीदीप (Mandideep) में रहते हैं। वह अचारपुरा (Acharpura) में स्थित इंडस्ट्रीयल एरिया में नौकरी करते हैं। हमले में राहुल मालवीय (Rahul Malviya) को सिर पर चोट आई है। वह विपुल वर्मा (Vipul Verma) के मकान बनाने का काम कर रहा है। यह मकान मिसरोद स्थित फॉरच्यून सौम्या हेरीटेज (Fortune Soumya Heritage) में बन रहा है। उसी मकान को देखने के लिए जब वह कॉलोनी में जा रहे थे थार (Thar) में सवार लड़कों ने अपना वाहन बेतरतीब तरीके से लगा रखा था। उनसे साइड (Side) मांगने पर हुए विवाद के बाद आरोपियों ने घेरकर हमला किया। हमलावरों में अनुराग, चिराग और अजय मिश्रा (Ajay Mishra) के नाम सामने आए हैं। मिसरोद थाना पुलिस ने प्रकरण 375/26 दर्ज कर लिया है पुलिस अभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर सकी है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।