Bhopal News: चार दिन पहले हुई वारदात में शामिल दूसरा व्यक्ति अभी भी फरार

भोपाल। चाकू मारकर चार दिन पहले जानलेवा हमला करने वाले एक आरोपी को भोपाल (Bhopal News) शहर की मंगलवारा थानापुलिस ने दबोच लिया है। पुलिस को अभी भी एक आरोपी की तलाश करना है।
पुलिस को फरार दूसरे साथी की है तलाश
मंगलवारा (Mangalwara) थाना पुलिस के अनुसार आरोपियों को दबोचने के लिए दर्जनों सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए थे। जिसके बाद ऐशबाग (Aishbag) थाना क्षेत्र स्थित बिस्मिल्लाह कॉलोनी (Bismillah Colony) में रहने वाले 24 वर्षीय मोहम्मद शाकिर (Mohammed Shaqir) की पहचान हुई। उसने चार दिन पहले छावनी रोड स्थित आकाश फोम एंड फर्निशिंग (Akash Foam and Furnishing) के सामने नवेद उल्ला (Naved Ullah) को चाकू मारने में वह शामिल था। पुलिस को अभी फरार दूसरे साथी की तलाश है। जिसके नाम और पहचान से संबंधित तथ्यों का अभी खुलासा नहीं किया गया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।