Bhopal GRP News: भोपाल रेलवे स्टेशन में दो व्यक्तियों के साथ हुई घटनाएं

भोपाल। चलती ट्रेन में मोबाइल छीनने और यात्री को छोड़ने आए एक व्यक्ति की जेब काट दी गई। यह सभी घटनाएं भोपाल जंक्शन (Bhopal GRP News) में हुई थी। जिसकी जांच भोपाल जीआरपी कर रही है।
इन सभी के साथ हुई जंक्शन में वारदात
भोपाल जीआरपी (Bhopal GRP) पुलिस के अनुसार हिमांशु घोरपड़े (Himanshu Ghorpade) लखनऊ चैन्नई एक्सप्रेस (Lucknow-Chennai Express) के एस-7 कोच में यात्रा कर रहे थे। वे लखनऊ स्टेशन से नागपुर जाने के लिए सवार हुए थे। जब ट्रेन भोपाल जंक्शन (Bhopal Junction) से निकलने लगी तो वह गेट पर खड़े थे। तभी झपट्टा मारकर उनसे मोबाइल (Mobile) छीन लिया गया। पीड़ित अमरावती (Amrawati) में रहते हैं। उन्होंने कोल्हे स्टेशन (Kolhe Station) पर उतरकर मामला दर्ज कराया। जहां से केस डायरी 20 जून को भोपाल जीआरपी के पास पहुंची। इसी तरह सतना (Satna) जिले के नागौद में रहने वाले 32 वर्षीय विशाल सिंह (Vishal Singh) का बैग चोरी चला गया। उसमें लैपटॉप रखा था। वारदात इंदौर-भोपाल एक्सप्रेस (Indore-Bhopal Express) के एस-2 कोच में 21 जून को हुई थी। विशाल सिंह छतरपुर जाना था लेकिन वे प्लेटफार्म नंबर छह में खड़ी ट्रेन के भीतर सोते रह गए। इसके अलावा अयोध्या नगर (Ayodhya Nagar) स्थित एन-सेक्टर में रहने वाले विनोद कुमार मौर्य (Vinod Kumar Mourya) की जेब काट दी गई। वे अपने भाई को भोपाल प्रतापगढ़ एक्सप्रेस (Bhopal-Pratapgarh Express) में बैठाने 21 जून को भोपाल जंक्शन पहुंचे थे। जेबकटी की वारदात 4-5 नंबर प्लेटफॉर्म में हुई थी।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।